यहां मात्र 299 रुपए में मिल रहा अनलिमिटेड स्वादिष्ट चीनी फूड, लोगों की लगी रहती भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ तिवारी / बिलासपुर. खाने के शौकीन लोगों के लिए एक खुशखबरी है. बिलासपुर में एक ऐसी जगह है, जहां मात्र 299/- में आपको अनलिमिटेड, भरपेट चाइनीज खाना मिलेगा. शहर में श्री शिवम मॉल के सामने chinese wok रेस्टोरेंट है. जहां यह ऑफर चल रहा. यहां मात्र 299/- रुपए में आपको चाइनीज प्लैटर मिलेगा. इस प्लैटर में मिलने वाली डिशेज भी एक से बढ़कर एक और सभी स्वादिष्ट हैं. वहीं यहां काम करने वाले बावर्ची के स्वाद के लोग दीवाने हैं और शहर में इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है.

चीनी थाली में स्वाद के साथ क्वांटिटी अनलिमिटेड
चीनी थाली में यहां आपको नूडल्स, फ्राइड राइस, पनीर चिल्ली, मंचूरियन, क्रिस्पी कॉर्न ये सभी चीजें मिलेंगी. वो भी अनलिमिटेड. साथ ही साथ चाइनीज गार्लिक सॉस और ice cream का एक स्कूप भी मिलेगा. इन सभी डिशेज का टेस्ट भी लाजवाब है.  इस रेस्टोरेंट को लोगों का अच्छा प्यार और समर्थन मिला है.

यहां आए कुछ लोगों ने बताया कि ऐसा ऑफर और कहीं नहीं मिल रहा. ऊपर से यहां क्वांटिटी अनलिमिटेड है. साथ ही साथ दाम भी कम और सभी आइटम का स्वाद बेहतरीन है. चाइनीज फूड के मामले में चाइनीज काम अब शहर में अपनी अच्छी पहचान बना रहा है और खान पान के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा. वहीं यहां अनलिमिटेड प्लैटर में आप जितनी बार चाहें उतनी बार और ले सकते हैं. ऐसा स्पेशल ऑफर देख शहर के लोग यहां खींचे चले आ रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 11:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें