CCTV में कैद हुईं दो चुड़ैल, मरे हुए हिरण का मांस खाने से पहले निभाई रस्में, परिवार सदमे में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. अपने घर की सुरक्षा के लिए बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की परंपरा कोई नई नहीं है. दुनिया भर में लोग ऐसा करते हैं लेकिन क्‍या हो जब इसी कैमरे की फुटेज में घर के बाहर दो चुड़ैल  कैद हो जाएं. इससे भी एक कदम और आगे बढ़ते हुए दोनों चुड़ैल नग्‍न अवस्‍था में हों और वहां मौजूद एक हिरण के शव को खा रही हो. यह हम नहीं कह रहे बल्कि कनाडा की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है.

महिला का नाम कोरिना स्टैनहोप है. वो पेश से नर्स हैं. उनका कहना है क‍ि CCTV कैमरे में कैद हुई दोनों चुड़ैल कुछ तंत्र मंत्र कि क्रियाएं कर रही थी. इसी बीच वो वहां मौजूद हिरण के शव को खाने लगी. उन्‍होंने इस घटना का सीसीटीवी पूरी दुनिया को दिखाया जो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें:- अब इस राज्य में बेच सकेंगे कुत्ते का मांस, हाईकोर्ट ने 3 साल पुरानी रोक हटाई

नर्स ने बताई आपबीती

फॉक्‍स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार घर के बाहर पड़ा शव किसी हिरण का था. दोनों चुड़ैलों ने नग्‍न अवस्‍था में हिरण को खाने से पहले तंत्र मंत्र जैसी कुछ रस्‍मों को भी अदा दिया. कैनेडी न्‍यूज से बातचीत करते हुए महिला ने कहा मुझे नहीं पता कि ये असल में चल क्‍या रहा था. ये एक ऐसी चीज है जो आप रोजमर्रा में नहीं देखते हैं. इस घटना ने हमें डर दिया है.

यह भी पढ़ें- ‘अगर तुम्‍हें गलत फंसाया जा रहा है तो मैं देवेंद्रजी से बात करूंगी, लेकिन…’ अमृता फडणवीस ने ठग की बेटी को दिया था जवाब

महिला ने कहा, “मैंने अपने घर पर पास हिरण मरा हुआ देखा था. मैंने कैमरे की फुटेज यह सोचते हुए देखी कि किसने इस मरे हुए हिरण को खाने में दिलचस्‍पी दिखाई. मैं और मेरे 76 साल के दादाजी कैमरे की फुटेज देख रहे थे. अचानक दो नग्‍न महिलाओं को हिरण खाते हुए देखने से हम दोनों काफी डरे हुए हैं.”

Tags: Canada, CCTV camera footage, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें