धूप से बचने के लिए दुकान में बैठे थे लोग, काल बनकर घुसी इनोवा कार, 8 को कुचला 4 की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- रूपेश भगत

गुमला. झारखंड में रफ्तार के कहर ने चार लोगों की जान ले ली. मामला गुमला जिला से जुड़ा है. जिले के खूंटी-सिमडेगा मार्ग में एक अनियंत्रित इनोवा कार ने चार लोगों की जान ले ली. कार बैंक ऑफ इंडिया कामडारा शाखा कार्यालय के समीप एक गुमटी में जा घुसी जिसने आठ लोगों को रौंद दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज रिम्स में चल रहा है. घटना बुधवार दिन के लगभग दो बजे की है.

जानकारी के मुताबिक तपती धूप के कारण बैंक कार्य से आए लोग गुमटी की छांव में बच रहे थे, तभी सिमडेगा की ओर से तेज रफ्तार से आई एक सफेद रंग का इनोवा जेएच 01 डीवी 6127 यमराज बनकर गुमटी में घुस गयी. इस हादसे में बैंक के काम से आए दो महिला कृपा तोपनो उम्र 45 वर्ष और बेरथिला बारला उम्र 40 वर्ष दोनों सुरहू पहानटोली की घटनास्थल पर ही मौत गई. गुमटी मालकिन ज्योति देवी उम्र 40 वर्ष और बसंत नाग उम्र 50 वर्ष कामडारा बरटोली की मौत रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई.

आपके शहर से (गुमला)

ऐलीना सुरीन उम्र 40 वर्ष ( सुरहू पहानटोली), जिरामनी तोपनो उम्र 45 वर्ष (गांव बाम्हनडीह),जोडेन नाग उम्र 40 वर्ष (कामडारा बरटोली) और लूसिया तोपनो उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रिम्स रेफर कर दिया. दुर्घटना के बाद इनोवा कार सवार गायब हो गए. सूत्रों के अनुसार कार सवार किसी को चोट नहीं लगी है. लोगों के अनुसार इनोवा कार रांची संत जेवियर कॉलेज में प्रतिनियुक्त फादर की बतायी जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर श्यामनंदन मंडल, बीडीओ रविन्द्र कुमार गुप्ता, कामडारा सीओ दीप्ति प्रियंका कुजूर, कामडारा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और कार को जब्त कर लिया. कार में सवार लोगों के बारे में पुलिस ने कहा कि सभी सुरक्षित हैं लेकिन कहां है इसकी जानकारी नहीं दी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें