'महिला से गंदी हरकत, यूपी पुलिस की वर्दी को बदनाम किया', पीलीभीत SP ने थाना प्रभारी को सस्पेंड किया, जानिए मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रिपोर्ट-चितरंजन सिंह
बरेली. बरेली जनपद की एक विधवा महिला से फोन पर अश्लीलता करने का मामला सामने आया है. एसएसपी बरेली प्रभारकर चौधरी ने महिला की शिकायत पर पीलीभीत जनपद के घुंघचाई थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह सिरोही पर FIR के आदेश दिए. बरेली पुलिस ने राजेन्द्र सिंह सिरोही पर बारादरी थाने में 354,506 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शरू कर दिया है.

पीड़िता ने अपनी दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अचानक 5 जून को एक फोन से कॉल आया और उसने अपना नाम राजेन्द्र सिंह बताया. पुलिस में दारोगा होने का रौब झाड़ाते हुए उसने आवेदिका के साथ बहुत ही गंदी व अश्लील बातें कीं और वीडियो कॉल पर संबंध बनाने की धमकी दी. इसके बाद इसी नंबर से शाम 5.44 बजे पुनः वीडियो कॉल आया और उसने वर्दी उतारकर नंगे होकर आवेदिका के साथ अश्लील हरकतें की और उसको धमकी दी.

आरोप के अनुसार, जब उस शख्स ने फोन काटा तो आवेदिका को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी. आवेदिका के पास ऑडियो व फोटो मौजूद है. उक्त महिला की एक परिचित ने उपरोक्त नंबर को चेक किया तो उन्होंने बताया कि सभी लड़कियों के साथ ऐसी ही हरकत करता है. महिला ने इसकी शिकायत रात में ही थाना बारादरी में की, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसके बाद एसएसपी बरेली के आदेश पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें