बर्फ से ढंके इस पहाड़ पर कैसे लग जाती आग? कौतुहल का विषय बनी यह जगह,दुनियाभर से देखने आ रहे लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ दिनों पहले आपने अमेरिका की एक झरने के बारे में पढ़ा होगा, जिसमें से पानी की जगह आग की लपटें गिरती हुई नजर आती हैं. उसे ऑप्टिकल इल्‍यूजन यानी भ्रम की स्‍थ‍ित‍ि बताया गया क्‍योंकि सूर्य की किरणें एक खास एंगल से जब झरने के पानी से टकराती हैं तो ऐसा दृश्‍य दिखाई देता है. आज हम आपको ऐसे ही एक पहाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं. जो पूरी दुनिया में कौतुहल का विषय बना हुआ है. बर्फ से लकदक इस पहाड़ सूर्य की रोशनी आते ही कुछ ऐसा मालूम होता है, जैसे आग लगी हुई हो.

मेरी नाम का यह पहाड़ चीन के युन्‍नान प्रांत में है. विशाल, दांतेदार बर्फीली चोटियों से सजा यह हिमश‍िखर तिब्बती बौद्धों के लिए पवित्र भूमि है, लेकिन इसकी सुंदरता इतनी ज्‍यादा है कि पूरी दुनिया से लोग इसे देखने के लिए आते हैं. इसकी मुख्‍य चोटी कावागेबो समुद्र तल से तकरीबन 22,000 फीट की ऊंचाई पर है. इसे युन्नान प्रांत की सबसे ऊंची चोटी माना जाता है और अब तक यहां कोई नहीं जा पाया है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें