नई दिल्ली. कुलभूषण खरबंदा बॉलीवुड के वह एक्टर हैं जिन्हें ऑडियंस उनके नाम से कम और उनके किरदारों से ज्यादा जानती है. 1980 में आई फिल्म ‘शान’ में ‘शाकाल’ का किरदार अदा कर कुलभूषण खरबंदा ने सालों से बड़े पर्दे पर राज कर रहे खलनायकों को कड़ी टक्कर दी थी. अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बॉबी और राखी गुलजार जैसे एक्टर्स के बीच कुलभूषण खरबंदा उर्फ ‘शाकाल’ अपने उम्दा अभिनय से अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे.
अपने करियर के दौरान कुलभूषण खरबंदा ने कई फिल्मों में छोटे किरदार अदा किए हैं. लेकिन वह उन प्रतिभाशाली एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं जो चंद मिनटों के सीन से भी ऑडियंस पर अपना प्रभाव छोड़ जाते हैं. 2001 में आई आमिर खान और ग्रेसी सिंह की फिल्म ‘लगान’ में कुलभूषण खरबंदा एक महाराजा के किरदार में नजर आए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एक्टर का असल जिंदगी में भी राजा- महाराजाओं के परिवार से गहरा नाता है.
(फोटो साभार- instagram @shrutikharbanda)
कोटा के महाराजा की एक्स- वाइफ से की शादी-
‘मिर्जापुर’ के ‘बाबूजी’ की पत्नी महेश्वरी देवी खरबंदा एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. महेश्वरी देवी राजस्थान के प्रतापगढ़ के महाराजा राम सिंह की बेटी हैं. कुलभूषण खरबंदा संग शादी के बंधन में बंधने से पहले महेश्वरी देवी की शादी कोटा के महाराजा से हुई थी यानी कि वह कोटा की पूर्व महारानी थीं.
(फोटो साभार- instagram @shrutikharbanda)
ग्रैंड पैलेस में हुई थी बेटी की शादी-
कुलभूषण खरबंदा और महेश्वरी देवी की एक बेटी हैं, जिनका नाम श्रुति खरबंदा है. ये कपल रियल लाइफ में भी काफी शाही जिंदगी जीता है. एक्टर की बेटी श्रुति खरबंदा साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड रोहित नेवल संग शादी के बंधन में बंधी थीं. इस कपल की ग्रैंड वेडिंग ने सबका खूब ध्यान खींचा था. श्रुति खरबंदा ने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में ग्रैंड शादी की थी. अगर मालूम न हो तो बता दें, ये वही पैलेस है जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने धूम- धाम से सात फेरे लिए थे.
.
Tags: Bollywood actors, Entertainment news., Entertainment Special
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 14:50 IST








