IND vs AUS Live Score, WTC 2023 final: बेहद तगड़ी नजर आ रही है दोनों टीमों की प्लेइंग XI, अश्विन का पत्ता कटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. क्रिकेट प्रेमियों के इंजतार का पल समाप्त होने के करीब है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 का फाइनल मुकाबला कुछ देर में शुरू होने जा रहा है. खिताबी जंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) की टीम आमने-सामने है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में दोपहर 2.30 बजे आएंगे. वहीं मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानी 3.00 बजे से शुरू होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 106 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. यहां टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जहां 44 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं ब्लू टीम को कंगारू टीम के खिलाफ 32 मुकाबलों में सफलता हाथ लगी है. इसके अलावा 29 मैच ड्रॉ हुए हैं और एक मैच टाई रहा है.

यह भी पढ़ें- WTC final: टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन है ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर, WTC का रिकॉर्ड दे रहा गवाही

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इस प्रकार हैं दोनों टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें