
हाइलाइट्स
ICICI लोम्बार्ड ने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया.
कंपनी ने कहा वह पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ी है.
सहायता प्रदान करने के लिए स्पेशल हेल्प डेस्क स्थापित की है.
नई दिल्ली. ओडिशा के बालासोर जिले में बहानगा बाजार स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रिपल- ट्रेन दुर्घटना में हुए नुकसान को देखते हुए ICICI लोम्बार्ड ने दुख जताते हुए घटना के पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. कंपनी ने कहा है कि वह पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ी है. लीडिंग निजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी ICICI लोम्बार्ड ने कहा कि हम रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों को अपनी ओर से सपोर्ट देने के साथ ही मदद भी करना चाहते हैं. इसके लिए हमारी पूरी तरह से समर्पित टीम क्लेम सेटलमेंट प्रॉसेस यानी दावा निपटान प्रक्रिया को आसान बनाने और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित पॉलिसीधारकों और उनके परिवारों को समय पर वित्तीय राहत सुनिश्चित करने के लिए कोशिश में लगी है.
इस तरह के मुश्किल समय में क्लेम सेटलमेंट प्रॉसेस में तेजी लाने के लिए, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने जरूरी डाक्यूमेंट को आसान बनाने के उपायों को लागू किया है. कंपनी ने कहा कि हम इंश्योरेंस क्लेम के समय से और कुशलता से संचालन की आवश्यकता को समझते हैं. इसलिए, हम यात्रियों की लिस्ट की सक्रियता से जांच करेंगे, रेलवे से प्रतिक्रिया लेंगे, और प्रमाण के लिए कुछ दस्तावेजों जो सामान्य रूप से सेटलमेंट के टाइम पर कलेक्ट किए जाते हैं, उनकी मांग किए बिना जितनी जल्दी ही क्लेम का सेटलमेंट करेंगे.
तेजी से होगा क्लेम सेटलमेंट, बनाई टीम
इसके अलावा, क्लेम से संबंधित सवालों का समाधान करने और दावेदारों को जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए एक स्पेशल हेल्प डेस्क स्थापित की गई है. हमारी टीम इस कठिन समय के दौरान बिना किसी रुकावट क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया का मार्गदर्शन करने और उसे सुविधाजनक बनाने के लिए 24 घंटे 24*7 उपलब्ध है.
इस टोल-फ्री नंबर और ईमेल आईडी से कर सकते हैं संपर्क
सपोर्ट और गाइडेंस के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड तक पहुंचने के लिए इन चैनलों का उपयोग करें: टोल-फ्री संपर्क नंबर: 18002666 (IVR पर हॉट फ्लैश सक्रिय). ईमेल: customersupport@icicilombard.com. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड दुर्घटना में पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय को पूरा करने के लिए आवश्यक देखभाल और वित्तीय सहायता प्रदान करता है.
.
Tags: Free health insurance, Free insurance, ICICI bank, Insurance Company
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 14:34 IST








