सौतन ने पति की पहली पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, 1 घंटे तक लगातार पीटा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

उदयपुर के खेरोदा थाना इलाके में हुई वारदात
दोनों महिलाओं के पति की पहले ही हो चुकी है मौत
हत्या के बाद सौतन अपने बेटे के साथ मौके से फरार हो गई

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) जिले में एक सौतन (Soutan) ने अपने पति की पहली पत्नी को बेटे के साथ मिलकर मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया. उदयपुर के खेरोदा थाना इलाके के मेनार गांव में यह वारदात जमीनी विवाद के कारण हुई बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों महिलाओं के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि ग्रामीणों ने इसका निपटारा कराने की भी कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हो पाए.

पुलिस के अनुसार जमना शंकर नाम के शख्स ने पहली शादी से संतान नहीं होने के कारण अपनी पहली पत्नी चंदाबाई के अलावा एक अन्य महिला गंगाबाई से शादी कर ली. शुरुआत में विवाद के बाद दोनों साथ में रहने लगी. बाद में दोनों के ही संतान हो गई. चंदाबाई के एक बेटा और एक बेटी है. गंगाबाई के एक बेटा है. कुछ समय बाद जमना शंकर की मौत हो गई. उसके बाद उसकी दोनों पत्नियों में जमीन को लेकर विवाद छिड़ गया.

लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन… 

आपके शहर से (उदयपुर)

ग्रामीणों ने एकबारगी निपटा दिया था मामला
यह जंग काफी लंबी चली. जमीन विवाद को लेकर दोनों आए दिन आमने-सामने हो जाती. कहासुनी के बाद आए दिन मारपीट की भी नौबत आ जाती थी. ऐसे में ग्रामीणों ने समझौते का रास्ता निकाला. उन्होंने बीच बचाव करते हुए जमना शंकर की पूरी जायदाद को दोनों में आधी आधी बांट दिया. लेकिन इसके बाद भी गंगाबाई और उसके पुत्र नरेश ने विवाद को शांत नहीं किया.

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
मंगलवार को चंदाबाई को घर में अकेला देखकर गंगाबाई और उसका बेटा नरेश अंदर घुस गए. वे दोनों लट्ठ से उसके साथ करीब 1 घंटे तक मारपीट करते रहे. इस मारपीट में चंदाबाई गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में परिजनों और ग्रामीणों को इसका पता चला तो वे वहां पहुंचे. इस पर आरोपी दोनों मां-बेटे मौके से फरार हो गए. बाद में चंदाबाई को उदयपुर के एमबी चिकित्सालय लाया गया. उसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का केस
पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस ने चंदाबाई के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. चंदाबाई के पुत्र ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाए.

Tags: Crime News, Murder case, Rajasthan news, Udaipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें