रफ्तार का कहर: घूमने निकले थे 4 दोस्त, रास्ते में काल ने काटा रास्ता, चारों की हो गई दर्दनाक मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में हुआ हादसा
मृतकों में जोधपुर पुलिस का एक कांस्टेबल भी शामिल है
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज स्पीड को बताया जा रहा है

संदीप हुड्डा.

सीकर. राजस्थान के सीकर (Sikar) जिले के फतेहपुर सदर थाना इलाके में बुधवार को सुबह भीषण सड़क हादसा (Fatal road accident) हो गया. इस सड़क हादसे में जोधपुर पुलिस के कांस्टेबल सहित चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा होते ही वहां कोहराम मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों को संभाला. हादसा कार और ट्रोले में हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ. हादसे में मारे गए लोग घूमने के लिए निकले हुए थे. वे हिमाचल प्रदेश जा रहे बताए जा रहे हैं.

फतेहपुर सदर थानाधिकारी कृष्ण कुमार धनखड़ ने बताया कि हादसा एनएच 58 पर फतेहपुर-सालासर हाईवे पर मरडाटू गांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ. यहां एक अनियंत्रित कार ट्रोले में घुस गई. हादसे की शिकार हुई कार में चार ही युवक सवार थे. हादसे में चारों की ही मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार सभी युवक जोधपुर के रहने वाले थे. इनमें एक जोधपुर पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है. पुलिस ने चारों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

आपके शहर से (जोधपुर)

हिमाचल जाने का प्लान बनाकर निकले थे युवक
धनखड़ ने बताया कि ये सभी लोग घूमने के लिए जोधपुर से निकले थे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये लोग हिमाचल जाने का प्लान बनाकर निकले थे. लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया और चारों की मौत हो गई. सूचना पर फतेहपुर सदर और कोतवाली पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद ट्रोला भी सड़क से उतरकर नीचे मिट्टी में धंस गया. हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए.

युवकों के शव कार में ही फंस गए
टक्कर के बाद कार पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई. इससे उसमें सवार युवकों के शव कार में ही फंस गए. पुलिस ने काफी मशक्कत करके चारों युवकों के शव कार में से बाहर निकाला. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज गति मानी जा रही है. बहरहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे की सूचना के बाद युवकों के परिजन सदमे में आ गए.

Tags: Big accident, Crime News, Jodhpur News, Rajasthan news, Sikar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें