अमेठी के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, जल्द लगेगा जॉब फेयर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कृष्ण/अमेठी. युवाओं को रोजगार से जोड़ने के क्रम में लगातार कवायद की जा रही है. पूरे प्रदेश के साथ-साथ अमेठी में भी रोजगार के अवसर युवाओं के लिए लाए जा रहे हैं. इस क्रम में रोजगार मेले का आयोजन समय-समय पर किया जाता है. जनपद स्तर के साथ विधानसभा स्तर पर सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिससे युवाओं को रोजगार मिलने के अवसर प्रदान हो रहे हैं. पढ़ लिख कर बेरोजगारी की समस्या से परेशान युवा सीधे रोजगार की मुहिम से जुड़ रहे हैं.

सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला सेवायोजन विभाग अमेठी द्वारा जनपद स्तर के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर रोजगार मेला आयोजित होता है. वर्ष 2022 में 1000 युवाओं के साथ साथ 2023 में करीब 900 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं और इसी सप्ताह में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. खास बात यह है कि जिला सेवायोजन विभाग की वेबसाइट Sewayojan.up.nic.in पर अपने डाक्यूमेंट्स अपडेट करने की बात खुद रोजगार मेले की तिथि पर सेवायोजन विभाग द्वारा अभ्यार्थी के मोबाइल पर मैसेज और फोन कॉल आता है. जिससे उसे रोजगार मेले की तिथि और समय आसानी से पता चल सकता है. जिला सेवायोजन विभाग द्वारा लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है. विभाग का दावा है कि प्रत्येक वर्ष हजारों युवा रोजगार से जुड़े हैं.

युवाओं को रोजगार ढूंढने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता

सहायक सेवायोजन अधिकारी डॉ. अनुपमा रानी ने बताया कि सेवायोजन विभाग के निर्देश के क्रम में पहले हम सब जनपद स्तर पर मेला लगाते थे, लेकिन अब विधानसभा स्तर पर भी मेले का आयोजन किया जा रहा है. खास बात यह है कि युवाओं को रोजगार ढूंढने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता. बल्कि नौकरियां खुद उनके पास आती हैं. अलग-अलग कंपनियों द्वारा युवाओं की शैक्षिक योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार दिया जाता है. हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले. बीते दिनों में 22 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया था और इस सप्ताह में भी रोजगार मेले का आयोजन कर रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 10:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें