किसानों को लोन के ब्याज से चाहिए राहत, तो इस तारीख जमा कर दें लोन, वरना इसके बाद भरना होगा ब्याज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 

मोहित शर्मा/ करौली.कई किसान ऐसे होते हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते बैंक से लोन लेकर अपनी फसल बोते हैं. फसल के लिए ऋण लेने वाले उन्हीं किसानों के लिए एक काम की खबर है . स्थानीय केंद्रीय सरकारी बैंक के द्वारा खरीब और रबी फसली ऋण जिन किसानों को दिए गए हैं. वह किसान 30 जून तक अपना खरीब फसली ऋण जमा 30 जून तक जमा करवा सकते हैं.

30 जून के पहले अपनी ऋण राशि जमा करवाने पर0% ब्याज योजना का लाभ
केंद्रीय सरकारी बैंक प्रबंधक पुलकित कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक द्वारा 8994 किसानों को 19.58 करोड़ रुपए जमा कराना शेष है. यदि यह किसान 30 जून के पहले अपनी ऋण राशि जमा कर आते हैं तो उन्हें 0% ब्याज योजना का लाभ मिलेगा.

30 जून के बाद लगेगा 10% ब्याज
फसल के लिए ऋण लेने वाले किसान यदि अपनी ऋण राशि 30 जून के बाद जमा कराते हैं तो जानकारी के मुताबिक ऐसे किसानों को 0% ब्याज योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. फिर उन्हें 30 जून के बाद ऋण राशि जमा कराने पर 10% ब्याज देना पड़ेगा. केंद्रीय सरकारी बैंक सवाई माधोपुर के एमडी केदारमल मीणा के मुताबिक राज सरकार द्वारा खरीब ऋण 2023 सीजन में वितरित फसल ऋण जमा कराने के लिए 30 जून निर्धारित तिथि की गई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें