हिमाचल में मौसमः शिमला-मंडी में गिरे ओले, झमाझम बारिश, लेह-मनाली हाईवे बंद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मौसम के अलग रंग नजर आ रहे हैं. इस बार गर्मियों के सीजन में सर्दी का एहसास हो रहा है. आलम यह है कि एक दो दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर झमाझम बारिश देखने को मिलती है. सूबे में बीते 24 घंटे में मंडी शिमला, सहित कई इलाकों में जमकर पानी बरसा है. शिमला और मंडी के धर्मपुर इलाके में जमकर ओले गिरे हैं. इन इलाकों में सोमवार दोपहर बाद काफी ज्यादा बारिश और नदी नाले ऊफान पर आ गए थे. मंडी के धर्मपुर के मंडप सहित आसपास के इलाकों में जमकर ओले गिरे हैं.

मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने छह और सात मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटें में शिमला के खदराला, में 30 एमएम, रामपुर में 19 एमएम, नारकंडा में 18 एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा, शिमला और मंडी में ओले गिरे हैं. लगातार बारिश के चलते हिमाचल में इस बार गर्मी ना के बराबर पड़ी है. बारिश की वजह से इस बार सूखे का सामना भी नहीं करना पड़ा है.

चंबा में बंद हो गया था हाईवे

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

सोमवार शाम चह बजे भारी बारिश के बाद चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गैहरा में 22 मीटर डंगा धंस गया था. वहीं कुरांह के पास टनों के हिसाब से मलबा और कीचड़ आ जाने से हाईवे बाधित हो गया. देखते ही देखते चंबा और भरमौर की ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं थी. विकास खंड चंबा के तहत चंबी पंचायत में दोपहर बाद भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. उधर, मंगलवार को लाहौल पुलिस के अनुसार, मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) बारालाचा के पास भुसखलन होने के कारण बन्द हो गया है.

कैसा रहेगा मौसम

छह और सात मई को हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान है और येलो अलर्ट जारी किया गया है. उसके बाद अगले तीन तक हल्की पुल्की बारिश हो सकती है, लेकिन किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं रहेगा. सूबे के मैदानी इलाकों में बारिश कम होने से  ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है.

Tags: Bad weather, Kullu Manali News, Manali Leh Road, Manali news, Shimla News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें