आईटीबीपी: हेडकॉन्‍स्‍टेबल और कॉन्‍स्‍टेबल की भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, किनको मिलेगा इस बदलाव का लाभ, पढ़ें डीटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Recruitment in ITBP: भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में हेडकॉन्‍स्‍टेबल (मोटर मैकेनिक) और कॉन्‍स्‍टेबल (मोटर मैकेनिक) पद के लिए आवेदन करने वाले नौजवानों के लिए खुशखबरी है. आईटीबीपी ने अब इन पदों पर होने वाली भर्ती की वैकेंसी में इजाफा किया है. सुरक्षाबल द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, अब आईटीबीपी इन पदों के लिए 186 की जगह 222 नौजवानों की भर्ती करेगी.

उल्‍लेखनीय है कि आईटीबीपी ने हेडकॉन्‍स्‍टेबल (मोटर मैकेनिक) और कॉन्‍स्‍टेबल (मोटर मैकेनिक) पद पर भर्ती के लिए 19 नवंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था. इस नोटिफिकेशन में 58 हेडकॉन्‍स्‍टेबल मोटर (मैकेनिक) और 128 कॉन्‍स्‍टेबल (मोटर मैकेनिक) की भर्ती की जानी थी. शुद्धि-पत्र के अनुसार, अब आईटीबीपी 8 हेडकॉन्‍स्‍टेबल मोटर मैकेनिक और 28 कॉन्‍स्‍टेबल की अतिरिक्‍त भर्ती करेगी.

आईटीबीपी के अनुसार, अब इन दोनों पदों पर कुल 222 योग्‍य उम्‍मीदवारों का चयन किया जाएगा. हेडकॉन्‍स्‍टेबल मोटर (मैकेनिक) के पद पर 66 और कॉन्‍स्‍टेबल (मोटर मैकेनिक) के पद पर 156 योग्‍य अभ्‍यर्थियों की भर्ती की जाएगी.

पूर्व में जारी भर्ती

श्रेणी  हेडकॉन्‍स्‍टेबल कॉन्‍स्‍टेबल
अनारक्षित 26 54
अनसूचित जाति 08 18
अनसूचित जनजाति  04 10
अति पिछड़ा वर्ग 14 33
ईडब्‍ल्‍यूएस 06 13
कुल 58 128

संशोधन के बाद वैकेंसी

श्रेणी  हेडकॉन्‍स्‍टेबल कॉन्‍स्‍टेबल
अनारक्षित 29 65
अनसूचित जाति 09 22
अनसूचित जनजाति  05 12
अति पिछड़ा वर्ग 16 41
ईडब्‍ल्‍यूएस 07 16
कुल 66 156

Jobs Insights में पढ़ें: क्‍या है ESM कैटेगरी, कितना मिलता है रिजर्वेशन, आपको पता हैं पात्रता की शर्तें

कॉन्‍स्‍टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में भी बढ़ी वैकेंसी
आईटीबीपी ने कॉन्‍स्‍टेबल-ट्रेड्समेन पदों के लिए हाल में जारी वैकेंसी में बढ़ोत्‍तरी की है. अब इस भर्ती के लिए वैकेंसी की संख्‍या 287 की जगह 542 होगी. इनमें, कॉन्‍स्‍टेबल (दर्जी) के लिए 18 की जगह 51, कॉन्‍स्‍टेबल (माली) के लिए 16 की जगह 32, कॉन्‍स्‍टेबल (मोची) के लिए 31 की जगह 54, कॉन्‍स्‍टेबल (सफाईकर्मी) के लिए 78 की जगह 167, कॉन्‍स्‍टेबल (धोबी) के लिए 89 की जगह 136 और कॉन्‍स्‍टेबल (नाई) पद के लिए 55 की जगह 102 वैकेंसी जारी की गई हैं.

Tags: Government jobs, Govt Jobs, ITBP, Job Insights, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें