
सौरभ तिवारी / गोपालगंज. जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एनएच-27 पर अब यूरिया डीईएफ फ्यूल सेंटर भी खुल गया है. जिससे अब कार चालकों से लेकर ट्रक चालकों तक सभी को राहत मिलेगी इसके पहले पूरे जिले में कहीं भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी. गोपालगंज में पहली बार इसकी शुरूआत की गई है. डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड डीजल बीएस-4 और बीएस-6 हैवी मोटर व्हीकल में प्रयोग किया जाने वाला एक तरह का रसायन है. इसके प्रयोग मात्र से कई तरह के फायदे हैं. यह रसायन यूरिया और विआयनीकृत पानी से मिल कर बनता है. यह डीजल इंजन से निकलने वाले नाईट्रोजन ऑक्साईड गैस को कम करता है, जिससे प्रदूषण का स्तर कम होता है.
यूरिया डीईएफ इंजन को कूल रखने में भी करता है मदद
पंप के ऑनर विनीत मिश्रा ने बताया कि यूरिया डीईएफ को कार से लेकर ट्रक तक में उपयोग करने से कई तरह के फायदे हैं. वर्तमान समय में लगभग सभी गाडियों में एक अलग से यूरिया टैंक बनाया गया है. जिसमें युरिया डीईएफ का प्रयोग किया जा सके. इसके प्रयोग मात्र से पॉल्यूशन कम होगा और माइलेज भी वाहन का बेहतर हो जाता है. खास बात यह भी है कि इसके प्रयोग से इंजान भी काफी कूल रहता है.
जानिए किस रेट से बेचा जाता है यूरिया डीईएफ
उन्होंने ने बताया कि यहां 1 लीटर से लेकर 100 लीटर तक युरिया डीईएफ वाहन चालकों को देते हैं. वाहन चालक भी आपने हिसाब से हीं इसे वाहन में डलवाते हैं. यूरिया डीईएफ 60 रूपए प्रति लीटर बेचा जाता है. उन्होनें यह भी बताया कि गोपालगंज के लिए एक अच्छी पहल है. इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी. वहीं एक ट्रक में युरिया डीईएफ ले रहे ट्रक चालक संतोष कुमार ने बताया कि यह गाडियों के लिए काफी फायदेमंद है. इससे पहले चालकों को किसी और जिला में जाकर यूरिया डीईएफ लेना पड़ता था. अब गोपालगंज में खुल जाने से काफी राहत है और यहां रेट भी अन्य जगह से काफी कम है.
.
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 09:40 IST








