Street Food: यह है सबसे बड़ी साइज की पानीपुरी, 45 साल पुराना स्वाद बन चुका है इंदौर का खास जायका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेघा उपाध्याय/इंदौर. इंदौर के क्लॉथ मार्केट स्थित घनश्याम चाट सेंटर बड़ी साइज वाली पानीपुरी के लिए काफी मशहूर है. इसके अलावा इनका स्वाद भी काफी लजीज है. यह चाट सेंटर इतना लोकप्रिय है कि सालों साल पुराने ग्राहक यहां पानीपुरी का लुत्फ उठाने आते हैं. एक बार जो यह पानीपुरी खा लेता है तो दोबारा आने से खुद को रोक नहीं पाता है.

घनश्याम चाट सेंटर पर प्रतिदिन 15,000 के करीब पानीपुरी बिकती है. इसके लिए पुदीना, जीरा, अमचूर और मिर्च डालकर 65 लीटर पानी तैयार किया जाता है. यह दुकान घनश्याम शर्मा चलाते हैं और अब साथ में उनके बेटे भी उनकी मदद करते हैं.

घनश्याम शर्मा की यह दुकान उनके पिता मिश्रीलाल जी शर्मा ने 45 साल पहले शुरू की थी, जब वह काफी छोटे हुआ करते थे. सबसे पहले यह ठेले पर पानीपुरी खिलाई जाती थी. शुरू से ही इनकी खासियत रही कि पानीपुरी के आकार को अन्य दुकानों से थोड़ा बड़ा रखा गया, स्वाद के साथ-साथ एक यह कारण भी इसे इंदौर का खास और सबसे पुराना जायका बनाता है.

इस दुकान पर हाइजीन का खास ख्याल रखा जाता है. यहां बाकायदा हाथ में दस्ताने पहनकर पानीपुरी बनाई और खिलाई जाती है. बर्तनों के आसपास भी काफी सफाई रखी जाती है. दुकान छोटी है लेकिन बहुत ही सिंपल तरीके से इसे जमा कर रखा गया है. यहां आप एक-एक चीज क्लियर और साफ-सुथरी देख सकते हैं. आपको बता दें कि यहां पर प्लास्टिक की प्लेट नहीं दिखेंगे, बल्कि पत्ते से बने दोने का इस्तेमाल किया जाता है, जो पारंपरिक भी है और पर्यावरण के हित में भी.

आपको बता दें कि अन्य जगहों पर जैसे दहीपुरी और पानीपुरी दोनों के अलग-अलग रेट होते हैं, लेकिन घनश्याम चाट हाउस पर दोनों ही चीजें एक भाव पर हैं. चाहे आप पानीपुरी खाएं या दहीपुरी. दोनों ही 20 रुपए प्रति प्लेट मिलती हैं. कुछ समय पहले इसका भाव केवल 15 रुपए था, लेकिन महंगाई को देखते हुए 5 रुपए कीमत बढ़ा दी गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 09:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें