NIRF Ranking 2023: देश के TOP 10 यूनिवर्सिटी में नहीं है DU का नाम, JNU दूसरे नंबर पर, BHU का 5वां स्थान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


NIRF Ranking 2023 Top 10 University: एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से भारत के शैक्षणिक संस्थानों को दी जाने वाली रैंकिंग है. जिसमें ओवरऑल कैटिगरी से लेकर अलग-अलग कैटिगरी में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को रैंकिंग दी जाती है. एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 के अनुसार ओवरऑल हमारे देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है आईआईटी मद्रास. वहीं विश्वविद्यालयों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस नम्बर 1 पर है.

हांलाकि हमारे देश के बेहतरीन विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय, टॉप -10 में अपनी जगह नहीं बना पाया है. जहां विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में दिल्ली यूनिवर्सिटी को 11वां स्थान मिला है. वहीं ओवरऑल कैटिगरी में डीयू 22वें स्थान पर है. लेकिन विश्वविद्यालय के रैंकिंग में पिछले साल के मुक़ाबले सुधार ज़रूर हुआ है, क्योंकि पिछले साल ओवरऑल कैटिगरी में दिल्ली विश्वविद्यालय देश में 23वें स्थान पर था और विश्वविद्यालयों के लिस्ट में 13वें नंबर पर था.

इन विश्वविद्यालयों ने बनाई जगह
हांलाकि टॉप 10 विश्वविद्यालयों की लिस्ट में जवाहर-लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों ने जगह बनायी है. इसके अलावा यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 9वां स्थान मिला है. वहीं पश्चिम बंगाल के जादवपुर यूनिवर्सिटी और हैदराबाद की हैदराबाद विश्वविद्यालय ने भी सूची में जगह बनाई है. एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार टॉप-10 कॉलेजों की लिस्ट नीचे देखें-

  • आईआईएससी बैंगलोर
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • जादवपुर विश्वविद्यालय
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन
  • अमृता विश्व विद्यापीठम
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय

ये भी पढ़ें-
Success Story: स्कूल में फेल होने वाली रुक्मिणी बनीं IAS, पहले प्रयास में लाई थीं दूसरी रैंक, दिया सक्सेस मंत्र
इंजीनियरिंग के बाद क्यों करें एमबीए? जानें जॉब, करियर में होने वाले 10 फायदे

Tags: Banaras Hindu University, Delhi University, Education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें