हाइलाइट्स
किआ कैरेंस के अपडेटेड मॉडल को कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया था.
कार में फीचर्स के साथ ही डिजाइन में भी बदलाव था.
कार में तीन इंजन ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं.
नई दिल्ली. देश में तेजी से ऑटोमोबाइल मार्केट ग्रो कर रहा है और इसी के साथ ही लोगों की पसंद भी बदलती जा रही है. अब लोग फैमिली कार के तौर पर बजट कारों को नहीं बल्कि एसयूवी और एमपीवी की तरफ ज्यादा जा रहे हैं. खासकर एमपीवी सेगमेंट फैमिली के लिए लोगों की पहली पसंद रहता है. एपीवी सेगमेंट की जब भी बात की जाती है तो अर्टिगा (Ertiga) या टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) का ही नाम सभी की जुबां पर आता है. लेकिन अब ऐसी कार भी बाजार में मौजूद है जिसके आगे अर्टिगा और इनोवा जैसी कारें भी कमतर दिखाई दे रही हैं.
हाल ही में किआ ने अपनी एमपीवी कैरेंस का नया मॉडल लॉन्च किया. कार के लुक्स और फीचर्स को पूरी तरह से बदल दिया गया. इसे काफी अपडेटेड व्हीकल के तौर पर लॉन्च किया गया. जिसके बाद से ही ये एमपीवी सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है. कीमत में अर्टिगा से कुछ ज्यादा होने के बाद भी इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के चलते ये लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. वहीं इनोवा की ज्यादा कीमत का फायदा भी इसे सीधे तौर पर मिल रहा है.
कैरेंस के फीचर्स
किआ ने कैरेंस में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले जैसे फीचर भी इसमें मिलते हैं. कार का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है और इसमें वायरलैस चार्जर भी दिया है. वहीं क्लाइमेट कंट्रोल एसी, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, 64 एंबिएंट लाइट्स, सेंकेंड रो इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल सीट्स, डेडिकेटेड एसी वेंट्स, एयर प्यूरिफायर, 6 एयरबैग, ईएससी, और टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने केे मिलते हैं.

इंजन भी दमदार
कैरेंस तीन इंन ऑप्शन के साथ अवेलेबल है. इसमें 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, वहीं दूसरा इंजन 1.5 लीटर पेट्रोल नॉन टर्बो है. इसी के साथ कंपनी इसे डीजल वेरिएंट में भी ऑफर करती है और 1.5 लीटर का ही टर्बो डीजल इंजन इसमें दिया गया है. कार में आपको तीन ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं. वहीं मैनुअल के साथ ही 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है. कार 6 और 7 सीट्स के ऑप्शन में मिलती है.
अर्टिगा से कुछ ज्यादा कीमत
कैरेंस की कीमत की बात की जाए तो ये 10.45 लाख रुपये से 18.95 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. वहीं अर्टिगा 8.64 लाख रुपये से 13.08 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच अवेलेबल है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 08:51 IST








