हाइलाइट्स
आईपीएल में चेन्नई को पांचवीं बार जिताने के बाद रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी.
आम लोगों से छिपाई गई थी महेंद्र सिंह धोनी के रांची आगमन की जानकरी.
घुटने की सर्जरी के बाद पूरी तरह फिट होकर फिर मैदान में उतरने की तैयारी.
रांची. IPL में पांचवी ट्रॉफी जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को रांची पहुंचे. करीब 4:35 पर धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ रांची एयरपोर्ट पहुंचे. जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से बाहर पहुंचाया गया. इसके बाद धोनी सीधे अपने सिमलिया स्थित आवास के लिए रवाना हो गए. इस दौरान आईपीएल ट्रॉफी की जीत की खुशी धोनी के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी. आपको बता दें कि धोनी अगले साल आईपीएल के सीजन में एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे. धोनी ने बकायदा इसकी घोषणा कर दी है.
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के रांची पहुंचने की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं थी. इसकी जानकारी सिर्फ परिवार और उनके करीबी दोस्तों को थी. शायद यही वजह है कि एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ नहीं हो पाई. हालांकि, धोनी के करीबी दोस्त एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे थे, जिसके बाद धोनी सीधे अपने सिमलिया स्थित आवास के लिए रवाना हो गए.
दरअसल, आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घुटने के दर्द से परेशान रहे. बावजूद इसके वह हर मैच में खेलते नजर आए और आगे बढ़कर अपने टीम का नेतृत्व किया. इसी का नतीजा है कि चेन्नई पांचवीं बार ट्रॉफी जीतने में सफल रही. लेकिन, आईपीएल खत्म होने के बाद 1 जून को धोनी ने मुंबई मैं अपनी सर्जरी करा ली. मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अपने घुटने का ऑपरेशन करा लिया.
आपके शहर से (रांची)

रांची में फेमस हैं ‘नागपाल छोले भटूरे’, स्वाद के दीवाने हैं लोग, नाम सुनते ही मुंह में आ जाता है पानी

Photos: रांची में बॉलीवुड थीम पर रेस्टोरेंट, यहां आएंगे…तो फिल्मी हो जाएगा मूड, देखें तस्वीरें

Jamshedpur News: बेकरी में बनाना चाहता हैं करियर तो आपके लिए है सुनहरा मौका, यहां दी जा रही ट्रेनिंग

Palamu News: पुलिस वाला बनकर महिला से गहने की ठगी, वारदात CCTV में कैद, ‘असली पुलिस’ के हाथ खाली

गर्मियों में ताजा-ताजा नारियल पानी पीना तो है तो आइए इस दुकान में, हेल्थी और हाईजीनिक

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

हौसले को सलाम! आंखों से दिखाई नहीं देता, ऑडियो सुनकर 12th में हासिल किए 70% मार्क्स

उड़ीसा रेल हादसा; गोड्डा के दो मजदूरों की भी मौत, काम करने गए थे चेन्नई, घर पहुंचे शव

Jagannath Rath Yatra 2023: 19 या 20 जून…कब निकलेगी जगन्नाथ यात्रा? जानें बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषी से

Jharkhand News: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण नौजवान होगें हुनरमंद, जानें प्लान

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?
जाहिर है घुटने की सर्जरी के बाद माही फिट होकर वापस मैदान में लौटेंगे, क्योंकि उन्हें आईपीएल के अगले संस्करण में फिर मैदान में उतरना है. चेन्नई में धोनी को थाला के नाम से जाना जाता है. चेन्नई के प्रशंसकों का प्यार और उनकी हौसला अफजाई को देखते हुए धोनी ने ट्रॉफी जीतने के बाद अगला सीजन भी खेलने की घोषणा कर दी है.
.
Tags: IPL, IPL 2023, Jharkhand news, M s dhoni, Mahendra Singh Dhoni, Ranchi Airport
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 08:02 IST








