पटना के होटल में नाबाल‍िग लड़की से दर‍िंदगी, प्रेमी समेत 6 दर‍िंदों ने 3 दिनों तक क‍िया गैंगरेप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब‍िहार की राजधानी पटना में अब अपराध‍ियों को पुल‍िस का कोई खौफ नहीं रह गया है. पटना के एक होटल में नाबालिग लड़की से तीन दिनों तक छह दरिंदे गैंगरेप की घटना को अंजाम देते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी पाई. हालांक‍ि पीड़‍िता के बयान के बाद पुल‍िस ने तीनों आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.

जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो खलबली मच गई. पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया. दरअसल पीरबहोर थाना क्षेत्र के कोइरी टोला के रहने वाले अनुराग गुप्ता से पीड़िता का प्रेम प्रसंग चल रहा था. पीड़िता को अनुराग को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी ने अपने ममेरा भाई समेत चार लोगों को बुला लिया और गोविंद मित्रा रोड के होटल में ले गए. होटल में ले जाकर बारी-बारी से सभी आरोपियों ने गैंगरेप किया.

आपके शहर से (पटना)

इसके बाद दो अन्य दोस्तों ने लगातार तीन दिनों तक घटना को अंजाम देते रहे. किसी तरह पीड़िता होटल से भागकर अपने दोस्त को कॉल कर बुलाया. जहां पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. वहीं घटना की जानाकरी मिलते ही खबर आग की तरह इलाके में फैल गई. पीरबहोर थानाध्यक्ष शबिउल हक ने बताया क‍ि पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाकी के तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

मुजफ्फरपुर में महिला के साथ रेप, आरोपी ग‍िरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने जबरन एक महिला के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया है. आपको बताते चलें कि पूरा मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां रविवार की देर रात एक 22 वर्षीय युवक ने 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद आरोपित को स्थानीय लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है.

मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोस के एक युवक ने ही देर रात मेरे घर का दरवाजा टूटा हुआ है, जिसको अंदर से एक रखे मैंने बंद किया था. वहीं देर रात युवक पहुंच गेट तोड़कर घर में घुस गया और मेरा हाथ बांध दिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया है. वहीं सूत्रों की माने तो आसपास के क्षेत्रों में कई तरह के चर्चा जोरों पर हैं.वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों का प्रेम प्रसंग विगत कई वर्षों से चल रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं पूरा मामला तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

Tags: Bihar News, Brutal rape, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें