महेंद्र सिंह धोनी का पहली बार किस लड़की पर आया था दिल? वाइफ साक्षी को बताने से किया था इनकार, जानिए सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में सीएसके को 5वीं बार चैंपियन बनाया
धोनी जब 10वीं में थे तब उनका पहला क्रश स्वाति नाम की लड़की थी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इनदिनों चर्चा में हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने हाल में 5वीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया. 41 साल के धोनी की समय समय पर लव लाइफ की खबरें भी सुर्खियां बटोरती हैं. आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक माइंड रीडर जयपुर में आयोजित एक इवेंट के दौरान कुछ सवाले पूछे थे. तब धोनी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई राज खोले थे.

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले क्रश के सवाल पर कहा कि वह स्वाति नाम की लड़की थी. और उस समय धोनी 10वीं क्लास में पढ़ते थे. उस समय धोनी ने ये भी कहा था कि ये बात मेरी वाइफ यानी साक्षी धोनी को मत बताना. माही ने उस इवेंट में बताया था कि मैं स्वाति से आखिरी बार 1999 में मिला था, उस समय मैं 12वीं क्लास में था.

JioCinema या SonyLiv पर नहीं आएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया WTC Final, जानें कहां और कब देख सकते हैं IND vs AUS LIVE मैच

गुजरात के खिलाफ फील्डिंग के दौरान धोनी को लगी चोट
एमएस धोनी की हाल में मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में घुटने की सफल सर्जरी हुई है. इस समय डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. माही की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की है. पारदीवाला बीसीसीआई मेडिकल टीम के सदस्य हैं. धोनी के घुटने में चोट आईपीएल 2023 के पहले मैच में लगा था. आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया था. धोनी चोट के साथ पूरे टूर्नामेंट में खेले.

आईपीएल से संन्यास के मूड में नहीं धोनी
धोनी को यह चोट गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में फील्डिंग के दौरान लगी थी जब उन्होंने गेंद को पकड़ने के लिए डाइव लगाई थी. चोटिल होने के बावजूद धोनी आईपीएल 2023 में खेलते रहे. आईपीएल खत्म होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी. धोनी अगले महीने 42 साल के हो गए. हालांकि वह आईपीएल से अभी संन्यास के मूड में नहीं हैं.

Tags: Ms dhoni, Sakshi dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें