
नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई महीनों से चला आ रहा प्रदर्शन अब खत्म होता नजर आ रहा है. ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक इस प्रदर्शन में सबसे आगे नजर आई हैं. गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अब उनके इस प्रदर्शन से नाम वापस लेने की जानकारी सामने आई है.
शनिवार को प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दो दिन के बाद सोमवार को साक्षी मलिक प्रदर्शन से अलग होने और रेलवे की अपनी नौकरी वापस से ज्वाइन करने की खबर सामने आई. साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने बताया कि शनिवार की बैठक अमित शाह के साथ को हुई थी लेकिन इसमें उनको वो प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद लेकर सभी पहुंचे थे.
गृह मंत्री ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप के तहत गिरफ्तारी की मांग चल रहे विरोध को लेकर पहलवानों के साथ मुलाकात की थी. जंतर मंतर से विरोध प्रदर्शन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक खत्म किया गया थी. इसके बाद सभी पहलवानों ने हरिद्वार जाकर अपने जीते हुए मेडल को गंगा में बहाने का कदम उठाया. किसान नेता नरेश टिकैत ने सभी को ऐसा करने से रोकते हुए 5 दिन का वक्त मांगा था.








