Lucknow News: 900 रुपये में फुलटूस मस्‍ती! इस पार्क में एक बार कर ली एंट्री तो घर जाने का नहीं करेगा दिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. गर्मियों की छुट्टियों को अगर आप खास बनाना चाहते हैं, तो लखनऊ शहर के कंगारू फन पार्क जाना न भूलें. यहां पर बच्चे, बड़े और जवान सभी के लिए इतना कुछ है कि आप सुबह से लेकर शाम तक अपना वक्त बिता सकते हैं. इस फन पार्क में स्काई राइडर, जंपिंग, स्पेस राइड, क्रिकेट, बोलिंग और टेनिस के साथ ही छोटे बच्चों के लिए झूले भी हैं. इसके अलावा भी कई तरह के गेम्स आपको खेलने के लिए मिलेंगे.

इन खेलों का लुत्फ उठाने के लिए आपको 2900 रुपये का एक कार्ड बनवाना पड़ेगा. उस कार्ड को आप अपने हर एक गेम्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं. उस गेम का जो पैसा होगा उस कार्ड से कट जाएगा. अगर आपके कार्ड में पैसे बच जाते हैं, तो आप उसे अगली बार या फिर दूसरे गेम पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां हर एक खेल के लिए अलग कीमत है. कानपुर शहर से लखनऊ घूमने आईं राशि मिश्रा ने बताया कि उन्हें यह पार्क बहुत पसंद आया. वह अपने भाई के बच्चों के साथ आई थीं. बच्चों के साथ ही सभी को काफी मजा आया. बस यहां पर एसी की कमी है. अगर वो होता तो यहां का मजा और भी कई गुना बढ़ जाता.

दिन में 12 बजे खुलता है यह पार्क
पार्क की इंचार्ज और रिसेप्शनिस्ट आशा ने बताया कि यह पार्क दोपहर 12 बजे खुलता है और रात में दस बजे बंद हो जाता है. यहां पर 20 से ज्यादा फन गेम्स हैं. छोटे बच्चों के लिए झूले हैं. जल्द ही स्विमिंग पूल भी शुरू होने वाला है. इसके अलावा यहां पर फूड जोन भी है, जहां पर बच्चे अपने पसंदीदा खाने का लुत्फ उठा सकते हैं. इस पार्क की शुरुआत 8 मार्च वर्ष 2023 को ही हुई थी. जबकि प्रतिदिन 5000 से ज्यादा लोग आते हैं.

यह है पूरा पता
अगर आप भी अपनी गर्मियों की छुट्टियों को खास बनाना चाहते हैं, तो कंगारू फन पार्क आ सकते हैं. यह पार्क कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 14:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें