World environment Day 2023: PM मोदी बोले- ‘पर्यावरण संरक्षण पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत, 5 साल से चला रहे ‘स‍िंगल यूज प्‍लास्‍ट‍िक’ के ख‍िलाफ कैंपेन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पिछले 9 साल में भारत ने ‘हरित और स्वच्छ ऊर्जा’ पर काफी ध्यान केंद्रित किया
2018 में ही भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने को 2 स्तरों पर काम शुरू क‍िया
भारत पिछले 4-5 सालों से लगातार सिंगल-यूज प्लास्‍ट‍िक के ख‍िलाफ काम कर रहा है

नई दिल्ली. विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2023) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि भारत वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य के दृष्टिकोण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) और जलवायु परिवर्तन के लिए एक स्पष्ट रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत ने अपने 4-जी और 5-जी दूरसंचार नेटवर्क का विस्तार किया है तो उसने अपने वन क्षेत्र को भी समान स्तर पर बढ़ाया है. उन्होंने कहा क‍ि इस साल विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) का विषय एकल उपयोग वाले प्लास्टिक (Single Use Plastic) से छुटकारा पाना है. यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में दुनिया (World) आज बात कर रही है. लेकिन भारत पिछले 4-5 सालों से लगातार इस दिशा में काम कर रहा है.

World environment Day 2023 : वो घर जहां शुद्ध हवा होगी, खुद बिजली बनेगी और पानी मिलेगा 

उन्होंने कहा क‍ि साल 2018 में ही भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए 2 स्तरों पर काम करना शुरू कर दिया था. एक तरफ, हमने इस पर प्रतिबंध लगा दिया और दूसरी तरफ हमने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण को अनिवार्य बना दिया.

” isDesktop=”true” id=”6420645″ >

उन्होंने कहा कि भारत अपने विकास के लिए किसी भी अन्य क्षेत्र की तरह बड़े पैमाने पर पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. उन्होंने कहा क‍ि एक तरफ हमने गरीबों को मदद मुहैया कराई है और दूसरी तरफ भविष्य की ईंधन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी बड़े कदम उठाए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 साल में भारत ने ‘हरित और स्वच्छ ऊर्जा’ पर काफी ध्यान केंद्रित किया है.

Tags: Climate Change, Environment, PM Modi, United nations, World environment day

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें