जानवर कौन? बेरहम सब-इंस्पेक्टर ने स्ट्रीट डॉग को करंट से मारा डाला, सरकारी मकान के लॉन में लगाई थी तारें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-23 में सरकारी मकान में रहने वाले हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की बेरहमी देखने को मिली है. बेरहम सब-इंस्पेक्टर ने घर के बाहर लॉन में स्ट्रीट डॉग को करंट से मार डाला. आरोपी ने लॉन में तारों में करंट छोड़ रखा था, जिसकी चपेट में आने से स्ट्रीट डॉग की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-23 में सरकारी क्वार्टर की यह घटना है. घटना को देखने के बाद पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सेक्टर-23 के मकान नंबर 1255 निवासी रणधीर सिंह ने अपने घर के लॉन/कैरी में तारें लगाकर अंदर से करंट दे रखा था. पुलिस ने पड़ोसी की शिकायत पर आरोपी रणधीर सिंह के खिलाफ एनिमल एक्ट और आईपीसी की धारा 336 के अलावा नॉन-बेलेबल धाराएं भी लगाई हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आरोपी ने किया इंकार, बोला मैं बाहर गया था

एक और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है तो दूसरी तरफ न्यूज़ एटिन की टीम मौके पर पहुंची थी. आरोपी रणधीर सिंह हरियाणा पुलिस में तैनात है. आरोपी ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि जो भी मुझ पर इल्जाम है मैं गलत है. मुझे तो पता भी नहीं था. मेरा घर बंद था और मैं छुट्टी लेकर बाहर गया हुआ था. मैं आज ही आया हूं. यह तार कैसे आई कहां से आई मुझे मालूम नहीं है.

दरअसल, बीते दिन सेक्टर 23 के मकान नंबर 1255 (कार्नर वाला मकान) में अचानक एक स्ट्रीट डॉग बेसुध हालत में गिरा हुआ है. उसके मुंह में तारें थी. यह देख आसपास के लोग इकठ्ठे हुए. इसी दौरान एक व्यक्ति जब डॉग के मुँह से तारें निकालने लगा तो उसे भी हल्का करंट लगा. एक और शख्स ने प्रयास किया तो उसे भी करंट लगा. जिस कारण से सभी को शक हुआ कि कहीं करंट जानबूझकर यह किया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लॉन की जांच की तो तारें घर के अंदर जा रही और अंदर से करंट दे रखा था. सेक्टर 38 में कुत्तों के अस्पताल में तीन डॉक्टरों के नेतृत्व में डॉग का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद पता लगा की डॉग की मौत करंट के कारण से ही हुई है.

आसपास के लोगों ने कहा कि डॉग, रणधीर सिंह के लॉन में गंदगी फैलाते थे, जिस कारण उसने लॉन में करंट छोड़ दिया, ताकि जो भी डॉग वहां आये, उसकी करंट से मौत हो जाए. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी रणधीर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Tags: Attack of stray dogs, Chandigarh Police, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें