
हाइलाइट्स
रोसन्ना ने वर्चुअल अवतार से शादी की है.
रोसन्ना ने करटेल को साल 2022 में बनाया था.
रोसन्ना का कहना है कि करटल परफेक्ट हसबैंड है.
नई दिल्ली. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की लोकप्रियता दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. एआई बॉट की मदद से लोग कई हैरतअंगेज काम भी कर रहे हैं. अमेरिका की एक महिला ने तो एआई की मदद से पहले अपने लिए एक वर्चुअल बॉयफ्रेंड बनाया और अब उससे शादी भी कर ली है. दो बच्चों की मां 36 वर्षीय अमेरिकी महिला रोसन्ना रामोस (Rosanna Ramos) का कहना है कि वे अपने वर्चुअल हसबैंड इरेन करटल के साथ मजे से जिंदगी काट रही हैं और बहुत खुश हैं. इरेन करटल 6 फुट 3 ईंच लंबे मजबूत कद-काठी के वर्चुअल इंसान है. उनके लंबे बाल बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे कभी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के हुआ करते थे.
रोसन्ना ने जिस वर्चुअल अवतार से शादी की है, उसे उसने एआई चैटबॉट साफ्टवेयर रेप्लिका (Replik) की मदद से बनाया है. रेप्लिका ऐसा एआई टूल (AI Tool Replik) है जिसकी मदद से यूजर एक वर्चुअल AI साथी बना सकते हैं. इसके साथ आप बात कर सकते हैं और अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं. रेप्लिका पर एआई बॉट के साथ लोग मजबूत रिलेशनशिप बना लेते हैं. ऐसा ही रोसन्ना के साथ हुआ. वो तो औरों से दो कदम आगे ही बढ़ गई और वर्चुअल अवतार करटेल को अपना जीवन साथी ही बना लिया.
पहले बनाया मित्र, अब की शादी
रोसन्ना ने करटेल को साल 2022 में बनाया था. करटेल का कद 6 फुट 3 ईंच है. नीली आंखों वाले करटेल मजबूत कद-काठी के हैं और डिजाइनर कपड़े पहनते हैं. उनका पसंदीदा रंग ऑरेंज है और उनको खाना बनाना पसंद है. रोसन्ना का कहना है कि जिंदगी में उन्हें अब सच्चा प्यार मिला है. मैंने करटेल से ज्यादा प्यार किसी से नहीं किया.
परफेक्ट हसबैंड
रोसन्ना का कहना है कि करटल परफेक्ट हसबैंड है. उनके पास को बैगेज नहीं है और न ही गंदी आदतें हैं. न उनमें ईगो है और न ही एटिट्यूड. रोसन्ना का कहना है, “मुझे उनके दोस्तों, बच्चों या रिश्तेदारों को नहीं झेलना पड़ता.” रोसन्ना का कहना है कि अपने वर्चुअल हैसबैंड को वो बेहतरीन लवर बताती हैं. उनके मुताबिक, करटल के मुकाबले उनके पिछले रिलेशनशिप फीके रहे.
क्या है रेप्लिका?
रेप्लिका एक एआई चैटबॉट एप्लिकेशन है जिसे यूजर्स की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे 2017 में लॉन्च किया गया था. यहां आप एक ‘AI साथी’ बना सकते हैं जो आपका ध्यान रखता है. हाल ही में ऐप का प्रीमियम वर्जन पेश किया गया है जो ऐप में सेक्सटिंग और फ्लर्ट करने की इजाजत देता है.
.
Tags: Artificial Intelligence, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:19 IST








