‘द केरल स्टोरी’ के बाद ’72 हूरें’ का आतंकवाद पर करारा प्रहार, टीजर देख खडे़ हुए रोंगटे, लोग बोले- आग लगा दी…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. संजय पूरन सिंह चौहान (Sanjay Puran Singh Chauhan) के निर्देशन में बनी फिल्म ’72 हूरें’ (72 Hoorain) का पहला टीजर आज 4 जून को रिलीज कर दिया गया, जिसमें पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर जैसे एक्टर्स अहम रोल में हैं. फिल्म के टीजर के जरिये आतंकवाद की वजह बताई गई है. कुछ कट्टरपंथी कैसे आम लोगों को धर्म के नाम पर बरगला कर आतंकवादी बना देते हैं. फिल्म के टीजर से जाहिर है कि फिल्म आतंकवाद की मानसिकता पर चोट करती है.

फिल्म का नाम भी बताता है कि कैसे कुछ कट्टरपंक्षी जिहाद के नाम पर आम लोगों को आतंकवाद का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर करते हैं और उन्हें यकीन दिलाते हैं कि वे मरने के बाद जब जन्नत जाएंगे, तब 72 हूरें (कुंवारी लड़कियां) उनकी सेवा करेंगी. फिल्म ’72 हूरें’ का टीजर देखने के बाद लोग अपना रोमांच जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘फिल्म का इंतजार है, शानदार टीजर.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.’

आतंकवाद पर करारा प्रहार है फिल्म ’72 हूरें’
नेटिजेंस फिल्म के नाम की तारीफ कर रहे हैं. चौथा यूजर कहता है, ‘जबरदस्त.’ पांचवा यूजर कहता है, ‘बॉलीवुड ने आग लगा दी.’ फिल्म ’72 हूरें’ का विषय ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों से मिलता है. फिल्म आतंकवाद और आतंकवादियों की मानसिकता पर खुलकर बात करती है. हालांकि, कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है कि इस तरह की फिल्में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत और डर की भावना को बढ़ावा देंगी.

” isDesktop=”true” id=”6414847″ >

7 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म ’72 हूरें’
फिल्म ’72 हूरें’ फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है. फिल्म को साल 2019 में गोवा में आयोजित हुए ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ (IFFI) में दिखाया गया था. संजय पूरन सिंह चौहान को साल 2021 में फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. टीजर देखकर लगता है कि यह दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी. यह फिल्म अगले महीने 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Tags: Bollywood news, Entertainment news.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें