Bihar Weather Update: भागलपुर में 11 जून तक भीषण गर्मी और हीट वेव, जानिए कब आएगा मानसून

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- शिवम सिंह

भागलपुर. लगातार 1 हफ्ते से भागलपुर जिले तथा आसपास के जिलों में गर्मी की लहर का दौर जारी है. भागलपुर जिले के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जो कि सामान्य रूप से 2 से 4 सेल्सियस अधिक हैं. इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार राज्य में 4 जून से 11 जून के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जताई गई है.

चलेगी पछुआ हवा, बारिश की भी संभावना नहीं
वह इसको लेकर बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा नोडल पदाधिकारी डॉ.सुनील कुमार ने बताया कि जिले में आसमान साफ रहेगा. अभी बारिश होने की संभावना नहीं है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलने की संभावना है. हवा की औसत गति 7 किलोमीटर से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहेगी. जिसमें कि तापमान में वृद्धि बनने की संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
भागलपुर जिले में लगातार बढ़ती गर्मी एवं तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें 12:00 से 3:00 तक घर से बाहर जाने से बचें. बाहर का तापमान अधिक होने के कारण श्रम साधक गतिविधियों से भी बचें. जितना हो सके ठंडे का उपयोग करें.हल्के रंग के एवं ढीले सूती वस्त्र पाने धूप में बाहर जाते समय चश्मे, छाता, टोपी, जूता का प्रयोग करें. कपड़े भिगोकर अपने साथ अवश्य रखें.

इन चीजों का पीने में करें शामिल
वहीं धूप से घर आने पर ग्लूकोज का सेवन करें. यदि आप बेहोशी या बीमारी महसूस करते हो तो, तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. घर में लस्सी, नींबू पानी का प्रयोग अधिक करें, ताकि शरीर में पानी की मात्रा बनी रहे. प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन ना करें. धूप से प्रभावित व्यक्ति के लिए भी मौसम विभाग ने उपचार वह सुझाव दिए हैं. व्यक्ति को ठंडे स्थान पर छाया में रहना चाहिए. गीले कपड़े से बार-बार सर को पोंछे. व्यक्ति को ओआरएस घोल तथा नींबू का शरबत पिलाएं.

12 जून तक मॉनसून देता है दस्तक
वह इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सजग है. स्वास्थ्य विभाग ने भी लगातार लोगों से अपील कर रही है. बता दें कि मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि इस बार मानसून भी देरी से भागलपुर जिले में आएगा. क्योंकि केरल में मानसून हिटकरने के बाद ही अन्य जिलों में अन्य राज्यों में मानसून आता है. बता दें कि प्रतिवर्ष 12 जून तक भागलपुर में मानसून आ जाता है.

Tags: Bhagalpur news, Bihar News, Bihar weather, Heat Wave, Heavy rain fall, Weather news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें