Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा सुहाना, इन 4 राज्यों में होगी भारी बारिश, बिहार-बंगाल में भीषण हीटवेव का अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भी गर्मी से राहत रहेगी और मौसम सुहाना रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 5 जून को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rain) या बूंदाबांदी हो सकती है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 4 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कराईकल के साथ ही आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. जबकि बिहार, बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भीषण लू (Heat Wave) चल सकती है. आईएमडी ने इसके साथ ही देश के देश के कई हिस्सों में आने वाले हफ्ते में मौसम के खराब होने की आशंका जताई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Tags: Heatwave, Heavy rain, Weather forecast, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें