सीरियल के बाद अब बनी ‘सास भी कभी बहू थी’ फिल्म, रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर, देखें वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


SAAS BHI KABHI BAHU THI I सास भी कभी बहू थी – New Bhojpuri Movie I OFFICIAL TRAILER 2023: वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन कृत मैडज मूवी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘सास भी कभी बहू थी’ का ऑफिसियल ट्रेलर आज B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, जो सास – बहू के बीच के द्वंद्व को दर्शाने वाली फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ,समीर आफ़ताब व प्रतीक सिंह (वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शंस ) हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है. फिल्म ‘सास भी कभी बहु थी’ प्योर फैमली ड्रामा है. फिल्म के ट्रेलर में सास के किरदार में किरण यादव और बहु के रूप में संचिता बनर्जी प्रमुख रूप से नजर आ रही हैं.

फिल्म ‘सास भी कभी बहु थी’ के निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती है. यह अक्सर कहने सुनने को मिलता रहा है. लेकिन ये क्यों होती है, इस फिल्म में दर्शक उस बात को महसूस कर पाएंगे और फिल्म बेजोड़ बनी है. महिला प्रधान फिल्म होकर भी समाज की सभी वर्गों को ध्यान में रख कर इस फिल्म का निर्माण हमने किया है. फिल्म की मेकिंग अत्याधुनिक तकनीक और उच्च मानदंड के साथ किया गया है। यह फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है। फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर आएगी तो सभी लोग इसे सिनेमा घरों में जाकर देखें और अपनी प्रतिक्रिया भी दे और यही मैं कहना चाहूंगा.
” isDesktop=”true” id=”6402727″ >

फिल्म को लेकर निर्देशक अजय कुमार झा ने कहा कि फिल्म ‘सास भी कभी बहु थी’ की कहानी समाज और परिवार के बीच से है। हमारी भोजपुरी की आत्मा आज भी हमारे समाज – परिवार और संस्कार में बसती है। इसलिए हमने मनोरंजन के साथ महत्वपूर्ण संदेश लेकर आ रहे हैं. फिल्म तकनीकी और स्टोरी टेलिंग के लेवल पर बेहद खास बनी है. गाने शानदार हैं और संवाद फिल्म के प्रति आकर्षण पैदा करने वाले हैं. एक लाइन में कहें तो मनोरंजन का फुल पैकेज है यह फिल्म। इसे हर वर्ग के दर्शकों को देखना चाहिए.

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘सास भी कभी बहू थी’ में आदित्य ओझा , संचिता बनर्जी , किरण यादव , संजय पांडेय , प्रकाश जैस ,स्वेता वर्मा , करन पांडेय, निशा सिंह प्रमुख भूमिका में हैं. निर्देशक अजय कुमार झा और निर्माता प्रदीप सिंह ,समीर आफ़ताब व प्रतीक सिंह (वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शंस) हैं. संगीतकार ओम झा और गीतकार अरविन्द तिवारी हैं. इस फिल्म के खूबसूरत गाने को अलका झा , नंदिनी तिवारी ,प्रियंका सिंह , सेतु सिंह और ओम झा ने गाया है. लेखक अरविन्द तिवारी, छायांकन डी .के. शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुख़र्जी और आर्ट डायरेक्टर रणधीर दास हैं. संकलन गुर्जंत सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो और कार्यकारी निर्माता अनवर वीरानी व कमल यादव हैं. फिल्म के म्यूजिक और सभी राइट्स B4U भोजपुरी के पास सुरक्षित हैं.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri actors, Bhojpuri film

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें