BPSC Teacher Salary What is the salary of BPSC teacher in Bihar: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलेगी सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें तमाम डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BPSC Teacher Salary: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार राज्य के सरकारी स्कूलों (Govt School) में कई विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती (BPSC Teacher Recruitment) की जाएगी. इस भर्ती (BPSC Teacher Bharti 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 1,70,461 पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी बिहार में शिक्षक के पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं, तो आपको इसमें मिलने वाली सैलरी (BPSC Teacher Salary) के बारे में पता होना चाहिए. बिहार में इस बार से शिक्षक के पदों पर भर्ती BPSC के जरिए हो रही है. इसके लिए तहत बिहार शिक्षक (Bihar Teacher) के इन-हैंड वेतन में कई घटक होते हैं जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता शामिल हैं. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी (BPSC Teacher Job) पाना चाहते हैं या तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

BPSC Teacher Salary स्ट्रक्चर
ग्रेड पे कमीशन के मुताबिक बिहार प्राइमरी टीचर्स, बिहार अपर प्राइमरी टीचर्स को भत्ते के साथ कई तरह के लाभ भी मिलेंगे. BSEB कई तरह के लाभ जैसे एचआरए, डीए, मेडिकल लीव, मैटरनिटी लीव और अलाउंस दे रहा है. यहां हम बिहार शिक्षकों की इन हैंड सैलरी और उनके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

आपके शहर से (पटना)

क्लास ग्रेड पे बेसिक पे
1 से 5वीं तक 2400 रुपये 25000 रुपये
9वीं से 10वीं तक 3200 रुपये 31000 रुपये
11वीं से 12वीं तक 3600 रुपये 32000 रुपये

बिहार शिक्षक वेतन की गणना निम्न योग सूत्र का उपयोग करके की जा सकती है- बिहार शिक्षक वेतन = मूल वेतन + डीए + एचआरए + अन्य भत्ते

BPSC Teacher Salary: प्राइमरी शिक्षक सैलरी स्ट्रक्चर

सैलरी स्ट्रक्चर बिहार प्राइमरी टीचर सैलरी
बेसिक पे 25000 रुपये
हाउस रेंट अलाउंस एचआरए (8%) 2000 रुपये
महंगाई भत्ता डीए (42%) 10500 रुपये
चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये
नेट सैलरी 40630 रुपये

BPSC Teacher Salary: माध्यमिक शिक्षक सैलरी स्ट्रक्चर

सैलरी स्ट्रक्चर बिहार माध्यमिक शिक्षक सैलरी
बेसिक पे 31000 रुपये
हाउस रेंट अलाउंस एचआरए (8%) 2480 रुपये
महंगाई भत्ता डीए (42%) 13020 रुपये
चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये
नेट सैलरी 49630 रुपये

BPSC Teacher Salary: उच्च माध्यमिक शिक्षक सैलरी

सैलरी स्ट्रक्चर बिहार उच्च माध्यमिक शिक्षक सैलरी
बेसिक पे 32000 रुपये
हाउस रेंट अलाउंस एचआरए (8%) 2560 रुपये
महंगाई भत्ता डीए (42%) 13440 रुपये
चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये
नेट सैलरी 51130 रुपये

BPSC Teacher Salary के साथ मिलने वाले भत्ते और लाभ
जिन उम्मीदवारों का चयन शिक्षक के पदों पर होता है, वे सैलरी के अलावा अन्य भत्ते पाने के योग्य होंगे, जिनकी गणना मूल वेतन पर आधारित होगी.

भत्ता अमाउंट
मकान किराया भत्ता बेसिक पे का 8% से 16%
महंगाई भत्ता बेसिक पे का 17%
चिकित्सा भत्ता 1,000 रुपये
लीव ट्रेवल अलाउंस गवर्नमेंट के नॉर्म के अनुसार
अन्य भत्ते शिक्षा, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य भत्ते

BPSC Teacher करियर ग्रोथ
उम्मीदवार जिनका भी इन पदों पर चयन होता है, वे सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में शामिल होते हैं. वे अन्य नौकरी प्रोफाइल के साथ सीनियर पद पर पदोन्नति पा सकते हैं. प्राथमिक शिक्षकों को उच्च विद्यालयों में उच्च प्राथमिक शिक्षकों के रूप में पदोन्नत किया जा सकता है. पदोन्नति और उच्च लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को शैक्षिक योग्यता पूरी करनी होगी. बिहार प्राथमिक शिक्षकों को कई पदोन्नति स्तर मिल सकते हैं जिनका उल्लेख नीचे किया गया है:

प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर
उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य

BPSC Teacher जॉब प्रोफाइल
पूरे पाठ्यक्रम पर छात्रों को ध्यान केंद्रित करने और शिक्षित करने के लिए और नेशनल कैरिकुलम फ्रेमवर्क की रूपरेखा द्वारा प्रदान किए गए दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा.
अध्यायों की पाठ योजनाओं पर काम करना और स्कूल में एक्स्ट्रा एक्टिविटी की योजना बनाना और उन्हें व्यवस्थित करना.
छात्रों को पाठ्यक्रम, संरचना और पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी से अवगत कराना.
उन्हें शिक्षकों की बैठक में नियमित रूप से भाग लेना और ट्रेनिंग भी जो बिहार विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाएगा, उसमें शामिल होना है.
शिक्षक द्वारा असाइनमेंट, प्रोजेक्ट वर्क, टीम टीचिंग और रेमेडियल टीचिंग की योजना बनाना.
छात्रों के कमजोर हिस्से पर भी काम करने की जरूरत है ताकि वे जीवन में बेहतर निर्माण कर सकें.
आर्ट, शिल्प, खेल, पुस्तकालय आदि में छात्रों की रुचि विकसित करना.

ये भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में 1.70 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन करने की क्या है शर्तें
1.42 लाख सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो हाई कोर्ट में तुरंत करें अप्लाई

Tags: BPSC, Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs, Teachers Salary

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें