जर्मनी में दम दिखाएंगे…बिहार के ये दो खिलाड़ी, स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में मिला मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द/पटना. जर्मनी की धरती पर बिहार के खिलाड़ियों का जलवा पूरी दुनिया देखने वाली है. दरअसल, जर्मनी के बर्लिन में 17 जून से स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स का आयोजन होने वाला है. इस वर्ल्ड समर गेम्स के लिए बिहार से भी दो दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो कोच के साथ पटना से रवाना हो गए हैं. बिहार से रवाना होने से पहले पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में डीजी स्पोर्ट्स रविंद्रन शंकरण ने राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों और कोच को शुभकामनाएं दी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे संटू ने बताया कि वह बहुत खुश हैं. हैंडबॉल में देश का मान बढ़ाने का मौका मिल रहा है. यूनिफाइड पार्टनर के रूप में भारतीय दल में शामिल किए गए संटू का चयन सोनीपत, गुजरात, फरीदाबाद व नोएडा में संपन्न हुए प्रीपेटरी कैम्प में प्रदर्शन के आधार पर हुआ. संटू इससे पहले कई नेशनल स्पेशल ओलंपिक में बिहार के लिए खेल चुके हैं.

वहीं, बोल और सुन पाने में अक्षम गजेंद्र का चयन मानसिक दिव्यांग कैटेगरी के एथलेटिक्स टीम में हुआ. गजेंद्र 400 मीटर दौड़ और शॉटपुट में मेडल के लिए अपना दम भरेंगे. मूलतः जहानाबाद के निवासी गणेश प्रसाद के बेटे गजेंद्र ने भी 8 एथलीटों के बीच हुए प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बना है. भारतीय एथलेटिक्स टीम के कोच पटना के संदीप ने कहा कि यह दूसरी बार है जब में बतौर कोच देश का प्रतिनिधित्व करूंगा.

आपके शहर से (पटना)

क्या है बर्लिन वर्ल्ड समर गेम्स
जर्मनी के बर्लिन में 17 से 25 जून तक स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स का आयोजन होने वाला है. इस टूर्नामेंट में 26 खेलों में मुकाबला करने के लिए लगभग 190 देशों के 7000 स्पेशल ओलंपिक एथलीटों और यूनिफाइड पार्टनर्स शामिल हो रहे है. 26 खेलों में भारत से 202 एथलीट, पार्टनर और 59 कोच शामिल होंगे. इसमें बिहार के संटू हैंडबॉल में तो गजेंद्र 400 मीटर दौड़ और शॉटपुट में दम दिखाएंगे. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज राज ने बताया कि बर्लिन जाने वाले दोनों खिलाड़ियों और कोच के अत्याधुनिक स्पोर्ट्स किट, जर्सी और यात्रा की पूरी व्यवस्था खेल प्राधिकरण व सरकार द्वारा की गई है.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें