IPS गुरप्रीत भुल्लर के पास है 152 करोड़ की संपत्ति, पूर्व CM अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल से ज्यादा है दौलत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Success Story : आईएएस-आईपीएस अधिकारी अक्सर अपने ट्वीट, अपने बयान, लाइफ स्टाइल और अंदाज के चलते चर्चा में रहते हैं. एक पुलिस अधिकारी अधिकारी ऐसे हैं जिनकी गिनती देश के सबसे अमीर आईपीएस में होती है. ये हैं पंजाब पुलिस के आईजी आईपीएस गुरप्रीत भुल्लर. साल 2004 बैच के आईपीएस गुरप्रीत भुल्लर कुछ साल पहले वह जालंधर के एसएसपी थे. हाल ही में उन्हें पंजाब पुलिस के आईजी पद पर प्रमोट किया गया है. भुल्लर पहली बार 2016 में सुर्खियों में आए थे भजब अपनी संपत्ति घोषित की थी. उस समय भुल्लर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल से अमीर थे.

कैप्टन अमरिंदर सिंह की नेटवर्थ 48 करोड़ और प्रकाश सिंह बादल की 102 करोड़ थी. साल 2016 में भुल्लर ने अपनी संपत्ति घोषित की थी तो वह मोहाली के एसएसपी थे. उनके दादा गुरदयाल सिंह भी आईपीएस थे. वह 1957 से 1960 तक जालंधर के एसएसपी थे.

आईपीएस गुप्रीत सिंह के पास हैं 8 घर

आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपनी संपत्ति के ब्योरे में बताया था कि उनके पास आठ घर, दो एग्रीकल्चरल और तीन कॉमर्शियल लैंड हैं. उनके पास 85 लाख की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी और दिल्ली के सैनिक फॉर्म्स में 1500 वर्ग फीट का एक खाली पड़ा प्लॉट है. इसके अलावा मोहाली के गांव में 45 करोड़ की गैर कृषि योग्य जमीन थी. उन्होंने बताया था कि उनकी पैतृक संपत्ति दादा-दादी से मिली है. 12 प्रॉपर्टी की एक्विजिशन 11 जनवरी 2013 को हुई थी.

गुरप्रीत ने किया है बीए ऑनर्स

पंजाब के नए आईजी आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद वह यूपीएससी की परीक्षा पास करके 2004 में आईपीएस बने.

ये भी पढ़ें…
जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन है सबसे अधिक कठिन?
पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन

Tags: IPS Officer, Punjab Police, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें