एक क्लिक पर होगी शिकायत और उसका समाधान, घर बैठे मिलेगी मगध प्रमंडल की सारी जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कुंदन कुमार / गया. डिजिटल इंडिया के समय में अब कोई भी जानकारी बस क्लिक पर मिल जाती है. यह संचार क्रांति का नतीजा है. अब इसमें मगध प्रमंडल भी जुड़ गया है. अब आपको मगध प्रमंडल के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए है तो बस एक क्लिक करें और आपके स्क्रीन पर सारी जानकारी आ जाएगी. किसी योजना की जानकारी के साथ कोई भी समस्या हो तो इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. यहां धार्मिक और पर्यटन स्थल होने के कारण घुमने आना चाहते हैं तो भी कोई परेशान नहीं होगी. मगध प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवडे के द्वारा मगध डिविजन नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की गई है. लोग घर बैठे कही से भी एक क्लिक में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. शिकायत दर्ज कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह कि इस वेबसाइट के जरिए उक्त व्यक्ति की समस्या का समाधान भी किया जाएगा.

इस वेबासइट पर उपलब्ध मगध प्रमंडल की सारी जानकारी

मयंक वरवडे के द्वारा मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में मगध प्रमंडल का नवनिर्मित वेबसाइट का लोकार्पण किया गया. मगध प्रमंडल गया का इस वेबसाइट में सभी प्रमंडल स्तरीय विभागों की विस्तृत जानकारी और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और महत्वपूर्ण फोन नंबर अपडेट किया गया है. इसके अलावे मगध प्रमंडल अंतर्गत आने वाले सभी जिले गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और अरवल जिले का डेमोग्राफिक और सभी जिलों के प्रखंड की संख्या, पंचायत की संख्या, जनसंख्या, क्षेत्रफल इत्यादि की जानकारी उपलब्ध है. साथ ही साथ ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी को भी उपलब्ध की गई है.

आने वाले श्रद्धालु, पर्यटको को भी नहीं होगी कोई परेशानी

मयंक वरवडे ने बताया कि इस वेबसाइट में आयुक्त स्तर पर चलाए जा रहे कोर्ट केस की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी. जहां से लोग अपने केस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इस वेबसाइट के शुरु होने से मगध प्रमंडल क्षेत्र के लोग घर बैठे आसानी से विभिन्न जानकारी ले सकते हैं. किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा गया धार्मिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण जगह है. यहां लाखों लोग आते हैं. चाहे वह पितृपक्ष हो या बौद्ध महोत्सव यहां आने वाले सभी श्रद्धालु, पर्यटको को टूरिस्ट प्लेस, धार्मिक जगहों के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 18:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें