ICICI बैंक ने MCLR रेट में किया बदलाव, जानिए आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. अगर आप आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के ग्राहकों हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) में संशोधन किया है. बैंक की नई एमसीएलआर दरें 1 जून, 2023 से ही लागू हो गई हैं.

आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ओवरनाइट टेन्योर के लिए बैंक की एमसीएलआर दर 8.35 फीसदी है. एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर दर को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी का कर दिया है और इसने 3 महीने की एमसीएलआर को 15 बेस प्वाइंट से घटाकर 8.55 फीसदी से 8.40 फीसदी का कर दिया है. बैंक ने एमसीएलआर को 6 महीने और एक साल के कार्यकाल पर क्रमशः 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी और 8.85 फीसदी का कर दिया है.

ये भी पढ़ें- RBI Monetary Policy 2023: आरबीआई ने 0.25 फीसदी महंगा किया कर्ज, अगले साल 6.4 फीसदी ग्रोथ रेट का अनुमान

बढ़ जाएगी आपकी ईएमआई
एमसीएलआर में बढ़ोतरी के साथ टर्म लोन पर ईएमआई बढ़ने की उम्मीद है. ज्यादातर कंज्यूमर लोन एक साल के मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर होती है. ऐसे में एमसीएलआर में बढ़ोतरी से पर्सनल लोन, ऑटो और होम लोन महंगे हो सकते हैं.

क्या होता है MCLR?
गौरतलब है कि एमसीएलआर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विकसित की गई एक पद्धति है जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दर निर्धारित करते हैं. उससे पहले सभी बैंक बेस रेट के आधार पर ही ग्राहकों के लिए ब्याज दर तय करते थे.

Tags: Business news, Business news in hindi, ICICI bank

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें