
हाइलाइट्स
इमली के गूदे से आप बर्तनों को असानी से चमका सकते हैं.
पूजा के बर्तनों को आप व्हाइट विनेगर से भी साफ कर सकते हैं.
Cleaning Pooja Items: पूजा घर की सफाई हम रोज ही करते हैं, लेकिन आरती आदि में इस्तेमाल होने वाले बर्तन दिन-ब-दिन काले और चिपचिपे होते चले जाते हैं. ऐसे में इन्हें छूने पर ही हाथ में चिपचिपापन महसूस होती है. यही नहीं, ये इतने काले भी हो जाते हैं कि साफ सफाई रखने के बावजूद इनकी चमक गायब हो जाती है. आमतौर पर लोग इन्हें साफ करने के लिए डिशवॉश सोप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप इन्हें नया सा चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ सिंपल ट्रिक्स की मदद ले सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप पूजा के बर्तनों को हमेशा चमकीला और साफ सुथरा किस तरह रख सकते हैं.
पूजा के बर्तनों का इस तरह रखें चमकदार
विनेगर से चमकाएं
पूजा घर में इस्तेमाल होने तांबे-पीतल के बर्तनों को आप चमकाने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप दो चम्मच सिरके को 1 गिलास पानी में डालकर उबाल लें और इसमें साबुन को मिला लें. अब इस पानी में कुछ देर बर्तन को उबाल लें और 15 मिनट के लिए छोड़ कर स्कॉच बाइट से रगड़ दें. बर्तन चमक जाएगा.
इमली से करें साफ करें
तांबे-पीतल के बर्तन अगर काले पड़ गए हैं और इन पर चिपचिपाहट आ गई है तो आप इमली के गूदे का इस्तेमाल करें. इसके लिए पहले थोड़े से इमली को पानी में भिगो कर छोड़ दें और गल जानें पर इसे पानी में अच्छे से मसल लें. अब इससे बर्तन डालकर 15 मिनट छोड़ दें. रगड़ते ही ये चमक उठेगी.
ये भी पढ़ें: स्विच बोर्ड हो गए हैं काले-गंदे और चिकने, 5 तरीकों की लें मदद, चुटकियों में हो जाएंगे नए जैसे क्लीन
नींबू और नमक का इस्तेमाल
आप एक बर्तन में एक नींबू निचोड़ें और इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं. अब इसे बर्तन पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. फिर नीबू से ही इसे रगड़ें. फिर गर्म पानी से धो लें. चमक लौट आएगी.
ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार
बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल
पीतल और तांबे के बर्तन को चमकाने के लिए आप एक बर्तन में बेकिंग पाउडर और डिटर्जेंट मिलाएं और इसमें कुछ बूंद पानी का मिलाएं. अब बर्तन में इसे लगाएं और रात भर छोड़ दें. सुबह हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 16:59 IST








