Hoshangabad News : गर्मी के दौर में अप्रैल से ही बंद पड़े हैंडपंप, पीएचई विभाग की सुस्ती से ग्रामीण पानी पीने को मोहताज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम : भीषण गर्मी के दौर में नर्मदापुरम जिले की 7 जनपद पंचायतों में 105 हैंडपंप अप्रैल माह से बंद पड़े हैं. पीएचई विभाग की सुस्ती और स्टाफ की कमी से इन्हें सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है. वहीं ग्रामीण जनता पानी की कमी से परेशान है. जिले में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासी हैडपंप पर निर्भर हैं.

अप्रैल माह से ही बंद पड़े हैं हैंडपंप
नर्मदापुरम जिले में कई हैंडपंप दम तोड़ने लगे हैं. इस वर्ष गर्मी जरूर देर से शुरू हुई हो, लेकिन अब इसका असर पेयजल स्रोतों पर साफ दिखाई देने लगा है. एक ओर जीवनदायिनी माँ नर्मदा का जलस्तर कम होता प्रतीत हो रहा है तो वहीं हैंडपंप भी खराब होने लगे हैं. गर्मी से शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी देखने को मिली है. अमूमन हर वर्ष मई और जून की भीषण गर्मी में हैंडपंपों से पानी आना बंद होता था, लेकिन इस बार अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में ही ऐसा देखने को मिला है.

105 हैंडपंप से नहीं आ रहा है पानी
बता दें कि जिले की 7 जनपद पंचायतों में लगे 8701 हैंडपंपों में से 105 हैंड पंप अप्रैल माह से ही बंद पड़े हुए हैं, जिनमें तकनीकी खामियां दूर ना होने से लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं. इनमें से दो हैंडपंप ऐसे हैं जिनका सुधार कार्य नहीं किया जा जा सकता है, लेकिन 84 हैंडपंप सतत प्रक्रिया के तहत मामूली खराबी से बंद है, जबकि 19 पथरीली जमीन के कारण बंद बताए जा रहे हैं. जिनका सुधार कार्य किया जा रहा है.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कहना है किगर्मी के सीजन के दौरान बंद हैंडपंपों को सुधारने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जिले में जो भी हैंडपंप बंद पड़े हैं वह सुधार कार्य होने के बाद चालू हो सकते हैं. इसके लिए सुधार कार्य कराया जा रहा है.

जिले मेंअप्रैल से बंद पड़े हैंडपंप, विभाग से प्राप्त आंकड़े

ब्लॉक   हैंडपंप की संख्या    बंद हैंडपंप

नर्मदापुरम        1048    10
केसला             1602    12
सोहागपुर         1090    18
माखननगर       951      16
पिपरिया          1086     16
बनखेड़ी          984       17
सिवनी मालवा 1940     16

कुल              8701     105

Tags: Hoshangabad News, Mp news, Water Crisis

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें