
अरविंद शर्मा/ भिंड. आपने शहर में चोरी की छोटी और बड़ी घटनाएं खूब सुनी होंगी. ऐसी वारदात तो आए दिन होती ही रहती हैं, लेकिन भिण्ड में एक चोर 15 लाख की गाड़ी लेकर नमक की चोरी करने आया. ये सुनकर शायद आप भी चौक जांएगे. चोरी की यह घटना सीसीटी वीकैमरे में कैद हो गई.
भिंड जिले में 150 रुपये के नमक की चोरी की घटना का वीडियो इन दनों जमकर वायरल हो रहा है. वो इसलिए भी क्योंकि मात्र 150 रुपये की नमक चोरी करने वाले कोई गरीब नहीं थे, बल्कि 15 लाख की एक लग्जरी गाड़ी में आए थे. सीसीटीवी फुटेज में दिखी यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है. वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो जिले के लहार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है,
क्या है इस वीडियो में?
इस वीडियो में चार युवक लग्जरी कार से आए और एक दुकान के पास रुक गए. वीडियो में युवक कार के पास बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक युवक दुकान के बाहर रखी नमक की बोरियों को उठाकर कार की डिक्की में डालता नजर आ रहा है. युवक ने तीन बोरियां गाड़ी में डाल दीं. थोड़ी देर बाद नमक की चोरी कर सभी युवक फरार हो गए. हालांकि इस घटना में चोरोंं को ये नहीं पता था कि यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिसके बाद घटना का वीडियो वायरल हो गया.
वीडियो हो रहा वायरल
चोरों के लाखों की गाड़ी में आकर 150 रुपये की नमक की बोरियां चुरा कर ले जाने के बाद सुबह दुकानदार जैसे ही दुकान पर पहुंचा और उसने सीसीटीवी फुटेज देखा तो चकित रह गया. इसके बाद उसने फुटेड को सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिस पर लोग कई तरह के कमेंट्स करने लगे. फिलहाल इस मामले में कोई शिकायती आवेदन थाने में नहीं पहुंचा है, जिस कारण पुलिस फिलहाल कार्रवाई से दूर है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 17:14 IST








