Business Idea: बेहद कम लागत में शुरू करें छाते का बिजनेस, इस सीजन के लिए है परफेक्ट! होगी तगड़ी कमाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इस सीजन में इस तरह का बिजनेस शुरू कर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं.
यह कुछ ऐसे प्रोडक्ट है, जिसकी गांव से लेकर शहरों तक भारी डिमांड रहती है.
इस बिजनेस से आप 15,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये महीने तक की कमाई कर सकते हैं.

नई दिल्ली. इन दिनों तेज धूप के साथ-साथ कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है. साथ ही देश में जल्द ही मानसून आने वाला है. ऐसे मौसम में कुछ ऐसे बिजनेस हैं जिसे शुरू कर तगड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है. अगर आप भी अपना कुछ शुरू करने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ स्कूल बैग आदि के बिजनेस के बारे में. यह बिजनेस इस सीजन के लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है.

यह कुछ ऐसे प्रोडक्ट है, जिसकी गांव से लेकर शहरों तक भारी डिमांड रहती है. साथ ही छाता धूप से लेकर बारिश तक से हमें बचाता है. आज हम आपको छाता, रेनकोट के बिजनेस के बारे में बता रहे हैं. बरसात के मौसम में छातों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. वहीं भारत में तो अधिक गर्मी के समय भी लोग छातों का इस्तेमाल करते हैं. बारिश के समय छातों, वॉटल, वाटरप्रूफ स्कूल बैग और रबड़ की मांग काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में आप इस सीजन में इस तरह का बिजनेस शुरू कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- लगातार पैसे लगाने पर भी नहीं मिल रहा अच्छा रिटर्न, निवेश के तरीके में करें ये बदलाव, बढ़ने लगेगी पूंजी

सिर्फ 5000 रुपये में शुरू करें ये बिजनेस
इस बिजनेस को सिर्फ 5,000 रुपये लगाकर शुरू किया जा सकता है. यह आपके ऊपर भी निर्भर करता है कि आप इस बिजनेस को कितने बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं. रेनकोट, छाता, मॉस्किटोनेट, रबड़ शूज की डिमांड बारिश के सीजन में सबसे ज्यादा होती है. आप थोक मार्केट से ये सामान खरीदकर लोकल मार्केट में बेचने पर अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं. ये सामान आप सीधे मैन्युफैक्चर्स से भी खरीद सकते हैं. आप बेहतर क्वालिटी वाले अलग-अलग प्राइस रेंज के प्रोडक्ट बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

इतनी होगी कमाई
रेनकोट, मॉस्किटोनेट जैसे सामान घर पर भी बनाए जा सकते हैं. अगर आपको सिलाई का शौक है तो थोक बाजार से सामान खरीदकर घर पर भी इन्हें तैयार किया जा सकता है. ये सामान लोकल मार्केट में बेचने पर आप 20-25 फीसदी मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं. यानी आप इस बिजनेस में आसानी से 15,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये महीने तक की कमाई कर सकते हैं.

यहां से लें कच्चा माल
आप इस बिजनेस के लिए किसी भी बड़े शहर के थोक मार्केट से सामान खरीद सकते हैं. थोक मार्केट से इन्हें खरीदने के बाद आप अपनी लोकल मार्केट में रिटेलर्स को इन्हें बेच सकते हैं. यहां से आप छाता या रेनकोट बनाने का सामान भी खरीद सकते हैं. इन्हें घर पर भी बना कर बेच सकते हैं और शानदार मुनाफा कमा सकते हैं.

Tags: Business at small level, Business from home, Business ideas, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, How to start a business, Money Making Tips, Summer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें