कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग की जा रही है. इस मांगी पर परिजनों ने बस स्टैंड के सामने जाम लगा दिया और फांसी की मांग की. अंबाला-हिसार-पटियाला मार्ग पर परिजनों ने इस दौरान जाम लगाया. हालांकि, कुछ देर बाद लोगों ने जाम को खोल दिया. उधर, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के दौरान भी माहौल गर्म हो गया था .
दरअसल, गत दिवस को पिहोवा की एक कॉलोनी में एक 5 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया था. इसमें युवक की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. सीसीटीवी में आरोपी युवक बच्ची के साथ दिख रहा है. उधर, बच्ची को गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है.
घटना के विरोध में रविवार को पिहोवा शहर में लोगों ने रोष मार्च निकाला और आरोपी युवक को फांसी की सजा देने की मांग की. रोष व्यक्त कर रहे सभी ने कहा कि अगर कानून उनको फांसी नहीं दे सकता है तो उस आरोपी को उनके हवाले कर दें. वह खुद उसको सजा दे देंगे. रोष प्रदर्शन में शामिल सभी को शांत करने के लिए पिहोवा शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और सभी को समझाने का प्रयास किया था.
आपके शहर से (कुरुक्षेत्र)

जब सुबह- सुबह IAS मनस्वी के घर जा पहुंचे सीएम मनोहर लाल, जानिए माजरा

हरियाणाः सेवा विस्तार नहीं चाहते पीके अग्रवाल, नए DGP के लिए 8 IPS का पैनल तैयार

घरों में घड़े रखने का चलन बढ़ा…पर कुम्हार छोड़ते जा रहे काम, वजह कर देगी हैरान

JEE Advanced 2023 Exam: IIT JEE Adv पेपर 1 पूरा, कब आएगी कटऑफ कट-ऑफ, देखें analysis

श्री खाटू श्याम के ‘प्रथम भक्त’ ने मोर पंख से खोल दिए थे…मंदिर के कपाट, रेवाड़ी से गहरा नाता

खुशखबरी! हिसार से तिरूपति के लिए ट्रेन और हरिद्वार के लिए सीधी बस का आगाज

युधिष्ठिर ने अपने पितरों का यहां किया था पिंडदान, तीर्थ पर स्नान करने वाले को मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल

UPSC Results 2023: मनस्वी से मिले CM मनोहर लाल, 5वें अटैम्प्ट में मिली थी सफलता, MS धोनी हैं रोल मॉडल

लोग नचनिया कह कर चिढ़ाते थे…अब बच्चों को हरियाणवी डांस सिखा रहा यह कलाकार

CM मनोहर लाल ने दिया…करनाल को बड़ा तोहफा, तीर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास
आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर खंडहर में ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया. बच्ची की हालत नाजुक है और उसे एलएनजेपी अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. वारदात के बाद सुबह करीब साढ़े 9 बजे बच्ची पुरानी गौशाला से आती दिखी और लड़खड़ा रही थी. उसकी दोनों टांगे खून से लथपथ थी. जब बच्ची बेहोश होकर गली में नीचे गिरी तो आसपास के लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस दी थी. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
.
Tags: Haryana crime news, Haryana police
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:45 IST








