
मुंबईः कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के फैंस एक बार फिर इस सुपरहिट जोड़ी को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं. यही वजह है कि फैंस के बीच इस जोड़ी की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार हो रहा था, जो अब खत्म होने वाला है. फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज के लिए तैयार है. टीजर और ‘नसीब से’ गाने के साथ इस आने वाले रोमांटिक म्यूजिकल लव सागा की एक झलक सामने आने के बाद, अब निर्माताओं ने ट्रेलर की रिलीज से ठीक एक दिन पहले बेहद खूबसूरत पोस्टर जारी किया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की रिलीज के लिए यह दर्शकों के बीच उत्साह को बढ़ाने के लिए काफी है.
‘सत्यप्रेम की कथा’ इस समय सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से प्यार के मौसम की शुरुआत होने की बात कही जा रही है. भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी को पर्दे पर वापस लाते हुए, फिल्म अपने दिल को छू लेने वाले म्यूजिक और होश उड़ा देने वाले सीन्स के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है.
इस तरह से दर्शक इस रोमांटिक लव स्टोरी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं, ऐसे में इसमें और इजाफा करने के लिए फ़िल्म से एक बेहद आकर्षक पोस्टर जारी कर दर्शकों सरप्राइज कर दिया है. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मौजूदगी वाले इस पोस्टर में इस जोड़ी की केमिस्ट्री दिखाई गई है. ये कहा जा सकता है कि यह पोस्टर किसी ट्रीट से कम नहीं है. वहीं, फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
.
Tags: Bollywood, Kartik Aryan, Kiara Advani
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:50 IST








