Saharsa News : इंटर का लेना हो मार्कशीट तो आना होगा यहां, देखें किस तारीख को आएगा आपके स्कूल-कॉलेज का नंबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. सरफराज आलम/सहरसा. अगर आप इसी वर्ष के इंटर पास विद्यार्थी हैं और आप मार्कशीट लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. अब आपको मार्कशीट लेने के लिए केवाईपी का रसीद लेना होगा. तभी आप मार्कशीट ले पाएंगे. इस परेशानी को देखते हुए डीएम वैभव चौधरी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी प्लस टू स्कूल और कॉलेजसे 2023 में पास इंटरमीडिएट विद्यार्थी को मार्कशीट लेने के लिए डीआरसीसी आना होगा. यहां 19 जून तक कैंप लगाया गया है, जहां केवाईपी कराने के बाद मार्कशीट दे दिया जाएगा.

यह है स्कूलवार तिथि

–5 जून को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय महिषी और डीएल कॉलेज बैजनाथपुर
–6 जून को मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर व कलावती उच्च विद्यालय बनगांव
–7 जून को श्री दुर्गा उच्चविद्यालय सिहौल एवं उच्च विद्यालय चैनपुर पड़री
–8 जून को प्रियव्रत उच्च विद्यालय पंचगछिया एवं सहेनी उच्च विद्यालय सबैला
–9 जून को एमएनडी उच्च विद्यालय चकभारो एवं त्रिपुर उच्च विद्यालय जम्हरा
–10 जून को बालिका उच्च विद्यालय पड़री चैनपुर एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर
–12 जून को एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा एवं सर हरि इंस्टिट्यूशन सोनवर्षा
–13 जून को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सलखुआ एवं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय नवहट्टा
–14 जून को उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर एवं एमएमडी उच्च विद्यालय सलखुआ
–15 जून को राज्य सम्पोषित उच्च विद्यालय नवहट्टाएवं गंगा उच्च विद्यालय मैना
–16 जून को उच्च विद्यालय धरहरा मुरादपुर एवं श्री नवकुमार उच्च विद्यालय लगमा
–17 जून को डीडी उच्च विद्यालय सरडीहा एवं उच्च विद्यालय बघवा
–19 जून को राम जानकी उच्च विद्यालय पिपरा सहरसा एवं राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय अमरपुर

केवाईपी का रिसीविंग होना अनिवार्य
मार्कशीट लेने के लिए आपको प्रवेश-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आवासीय प्रमाण-पत्र, दो रंगीन फोटो एवं मैट्रिक अंक-पत्र की मूलप्रति एवं छायाप्रति लाना होगा.यदि आप किसी कारण बस डीआरसीसी ऑफिस में अपने निर्धारित तिथि में नहीं पहुंच सके तो आप अगले दिन आकर केवाईपी का रिसीविंग ले सकते हैं. उसके बाद आप अपने स्कूल या कॉलेज जाकर अपना मार्कशीट ले सकते हैं. यदि आप के पास केवाईपी का रिसविंग नहीं है, तो आप अपने स्कूल या कॉलेजसे मार्कशीट नहीं ले पाएंगे.

डीआरसीसी ऑफिस से मिलेगा मार्कशीट
जानकारी देते हुए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के द्वारा एक विशेष निर्देश निकाला गया है, जिसमें जिले के जितने भी इस वर्ष के इंटर पास अभ्यर्थी है, उन सबको मार्कशीट का वितरण इसी डीआरसीसी ऑफिस में किया जाएगा. मार्कशीट लेने के दौरान बच्चों को केवाईपी का भी लाभ उसी समय दे दिया जाएगा, ताकि आने वाले समय में सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें