गोल्ड स्मगलिंग के बड़े रैकेट का खुलासा, सवा करोड़ के सोना के साथ पकड़े गए दो तस्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- प्रियांक सौरव

मुजफ्फरपुर. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को सोना तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. क्षेत्रीय यूनिट मुजफ्फरपुर ने विदेशी सोना की एक बड़ी खेप को पकड़ा है. DRI ने दरभंगा के राजे टॉल प्लाजा पर रेकी कर एक लग्जरी कार से दो किलोग्राम स्विट्जरलैंड मूल का सोना बरामद किया है जो कार में बने विशेष तहखाना में छिपाकर रखा था. डीआरआई ने दो तस्करों को भी कार के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के दोनों तस्कर को कोर्ट में पेशकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

दोनों तस्कर दरभंगा के रहने वाले हैं. डीआरआई की टीम इनके साथियों की तलाश को लेकर छानबीन जुट गई है. वहीं बताया जा रहा है कि एक तस्कर दरभंगा का स्वर्ण व्यवसायी है, उसका एक ज़ेवर की दुकान है. डीआरआई सूत्रों की माने तो स्विट्जरलैंड का सोना तस्करी के बांग्लादेश लगाया गया. इसके बाद बांग्लादेश के तस्कर ने दोनों गिरफ्तार तस्कर के हवाले असम के इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर समीप हैंड ओवर किया. इसके बाद दोनों कार से बिहार के दरभंगा के लिए चले.

इस दौरान डीआरआई मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय यूनिट को इसकी गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद अधिकारियों की एक टीम कार की रेकी में जुट गए. जहां से मुजफ्फरपुर दरभंगा और दरभंगा पूर्णिया एनएच पर डीआरआई ने जाल बिछाया. DRI की टीम को दरभंगा के मनिगाछी थाना क्षेत्र के राजे टॉल प्लाजा के निकट सफलता मिली. टीम ने गाड़ी को पकड़ा और दो लोगों को हिरासत में ले लिया, वहीं कार के अंदर बने एक विशेष तहखाना से सोना का बिस्कुट बरामद किया जिस पर स्विट्जरलैंड लिखा हुआ है. इसकी बाजार में करीब एक करोड़ 25 लाख कीमत आंकी गई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें