1 खास वजह से मां अमृता सिंह पर भड़की थीं सारा अली खान, जमकर सुनाई खरी-खोटी, कहा- ‘इनको अक्ल नहीं है…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी नई फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसमें उनके साथ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने काम किया है. फिल्म रिलीज हो चुकी है और ये ऑडियंस को पसंद आ रही है. इस बीच, सारा और विक्की ‘द कपिल शर्मा शो’ पहुंचे. शो से दोनों स्टार्स का एक वीडियो सामने आया है, जो बहुत मजेदार है. शो में विक्की कौशल ने खुलासा किया कि सारा ने एक बार अपनी मां को जमकर फटकार लगाई थी.

विक्की कौशल ने खुद का उड़ाया मजाक
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि शो के सेट पर विक्की कौशल और सारा अली खान नजर आ रहे हैं. वीडियो में विक्की कौशल से कपिल शर्मा पूछते हैं कि पाजी ये क्या हो रहा है. पिछली कुछ फिल्मों में मैंने देखा है कि आप शादीशुदा हैं और आपकी लड़ाई बहुत हो रही है? इसके जवाब में एक्टर कहते हैं, ‘पाजी बहुत हो रहा है. पिछली फिल्म में मैं मार खा रहा था. इसमें भी मार खा रहा हूं, लेकिन रियल लाइफ में तो ऐसा नहीं हो रहा है.’

Tags: Sara Ali Khan, Vicky Kaushal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें