World’s Toughest Exams : ये हैं दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाएं, इनमें से भारत में होती हैं तीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

World’s Toughest Exams : स्टूडेंट्स और एस्पिरेंट्स के लिए परीक्षाएं चुनौती और तनाव देने वाली होती हैं. परीक्षाओं की शुरुआत स्कूल में दाखिले के साथ शुरू होती हैं और जीवन भर चलती रहती हैं. स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं से डरते हैं या तनाव में आ जाते हैं तो आपको दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाओं के बारे में जानना चाहिए. इसके बाद आपको अपनी परीक्षा बाएं हाथ का खेल लगने लगेगी. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Erudera ने दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की एक लिस्ट जारी की है.

दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं का जब जिक्र होता है तो इस लिस्ट में पहला नाम चीन के ‘Gaokao Exam’ का होता है. अभी तक आपने जो परीक्षाएं दी होंगी वह तीन घंटे या चार घंटे की रही होंगी. लेकिन ‘Gaokao Exam’ नौ घंटे का होता है. दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में भारत की भी तीन शामिल हैं.

क्या है Gaokao एग्जाम

चीन का Gaokao एक कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम है. यह ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है. यह परीक्षा नौ घंटे की होती है. जो कि दो या तीन दिन की अवधि में संपन्न होती है. इसमें शामिल स्टूडेंट्स को चीनी भाषा और गणित की परीक्षा पास करनी होती है. विदेशी भाषा भाग में अंग्रेजी, फ्रेंच, जापानी, रूसी, जर्मन या स्पेनिश भाषा में से एक चुनना होता है. Gaokao परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को लिबरल आर्ट्स और नेचुरल साइंस में से एक स्ट्रीम सेलेक्ट करनी होती है.

दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाएं 

1. Gaokao Exam चीन
2. IIT JEE Exam भारत
3. UPSC Exam भारत
4. Mensa Exam ब्रिटेन
5. GRE (Graduate Record Examination) अमेरिका
6. CFA (Chartered Financial Analyst) अमेरिका
7. CCIE (Cisco Certified Internetwork Expert)
8. GATE Exam भारत
9. USMLE Exam अमेरिका
10. California Bar Exam अमेरिका

ये हैं भारत की सबसे कठिन परीक्षाएं

दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाओं में भारत में होने वाली तीन परीक्षाएं शामिल हैं. ये परीक्षाएं हैं आर्ठआईटी जेईई, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE). जेईई परीक्षा से परीक्षा से आईआईटी समेत तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन होता है. जबकि गेट परीक्षा से इंजीनियरिंग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के साथ नौकरियां भी मिलती हैं. वहीं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए प्रशासनिक पदों पर भर्तियां होती हैं.

ये भी पढ़ें…
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

Sarkari Naukri: हेल्थ डिपार्टमेंट में 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 2007 पदों भर्तियां, 20200 है सैलरी

Tags: Education news, Exams

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें