आदित्य तिवारी/भोपाल. रेलवे नेआसपास के जिलों को जोड़ने के लिए मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. रेलवे बोर्ड को भोपाल रेल मंडल के द्वारा मेमो ट्रेन की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए सुझाव दिया गया था. बता दें कि भोपाल रेलवे को ट्रैफिक फैसिलिटी सुधारने के लिए 114.71 करोड़ रुपये देने के प्रस्ताव को मान लिया गया है. भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से मेमू ट्रेन सीहोर, विदिशा, इटारसी, नर्मदापुरम के लिए चलाई जाएगी. मेमू ट्रेनों के चलने से हजारों यात्रियों को अप डाउन में लाभ मिलेगा साथ ही उनके समय की भी बचत होगी.
भोपाल से बीना के बीच अभी एक ही मेमू चल रही है. बीना स्टेशन पर ही इस ट्रेन के मेंटेनेंस का कार्य किया जाता है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कई सारी मेमू ट्रेन की शुरुआत होने वाली है जिससे इनकी संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.इसके बाद उनके मेंटेनेंस का काम निशातपुरा कोच फैक्ट्री में करवाया जाएगा.
डीआरएम सौरव बंदोपाध्याय के मुताबिक यात्रियों को सुविधाएं देने के फंड में रेलवे बजट में बढ़ोतरी की गई है. साथ ही यात्रियों के द्वारा अधिक ट्रेन चलाने की मांग को भी मंजूरी दे दी गई है. अब इंतजार बस बोर्ड की अनुमति का है.
आपके शहर से (भोपाल)

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

PHOTOS: भोपाल के इस ढाबे पर लगती थीं शराब की अवैध महफिलें, बुलडोजर ने कर दिया तहस-नहस, 42 लोगों पर FIR

Breaking News : घटनास्थल पर पहुंचे PM Modi | balasore train accident | Hindi News | Latest News

मुस्लिम युवक ने हिंदू को लगाया तिलक, तो समाज ने कर दिया बहिष्कार, हैरान करने वाली है कहानी

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

Odisha Train Accident : रेल हादसे पर CM Bhupesh baghel ने जताया दुख | Naveen Patnaik | CG News

MP News: आस्था और पर्यावरण की खातिर अब यहां हर घर से एकत्र हो रही पूजन सामग्री, निर्माल्य सामग्री वाहन चलाया

Balasore Train Accident : PM Modi अस्पताल में घायलों से करेंगे मुलाकात | Odisha Train Accident

Kehta Hai Voter: Durg की जनता को नेताजी से क्या है आस? कितने वादे पूरे, कितने रहे अधूरे? Election 23

Raipur : Youth Congress को CM Bhupesh Baghel का मंत्र | Balasore Train Accident | PM Modi | News
भोपाल जंक्शन कालोड कम किया जाएगा
इन सारे प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद भोपाल जंक्शन का भार कम होने के साथ साथ अन्य नई ट्रेनों की शुरुआत भी की जा सकती है. मेमू ट्रेन चलने के बाद मालवा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के आवागमन में सुबह शाम के वक्त ट्रैफिक में कमी देखने को मिलेगी. रोजाना भोपाल जंक्शन से 230 ट्रेन का आवागमन होता है. बता दें कि भोपाल जंक्शन से 35 से 45 हजार यात्री का रोजाना गुजरना होता है.
20 मीटर जमीन के अंदर चलेगी मेट्रो ट्रेन
एम्स से करोंद तक भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण में 16.8 किलोमीटर का लंबा ऑरेंज पथ बनाया जा रहा है. इस ऑरेंज पथ के 14 किलोमीटर का ट्रैक एलिवेटेड होगा वही बचे हुए 2 किलोमीटर जो की आरा मशीन के पास से सिंधी कॉलोनी तक का रास्ता है वह भूमि के नीचे होगा. इस टनल को जमीन से 20 मीटर नीचे बनाया गया. बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन और नागदा बस स्टैंड के पास भूमिगत मार्ग में दो मेट्रो स्टेशन बनाने की तैयारी है.
टनल के लिए बोरिंग मशीन का इस्तेमाल
जमीन के अंदर मेट्रो के ट्रैक बिछाने के लिए बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. मुंबई, पुणे, लखनऊ, दिल्ली एवं कोलकाता की टनल्स भी इसी तकनीक से बनवाई गई थीं. साथ ही 900 मीटर कर्व- टनल का भूमिगत मार्ग में निर्माण किया जा रहा है.
.
Tags: Indian railway
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 17:57 IST








