
Sarkari Naukri 2023 : हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर (ग्रुप बी) के पद पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में होगी. इसके लिए आवेदन हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://hpsc.gov.in पर जाकर करना होगा. हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट इंजीनियर बनने के लिए उम्मीदवारों को सिविल/केमिकल/एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन फर्स्ट डिवीजन पास होना चाहिए. साथ ही मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय भी पढ़ा होना जरूरी है.
हरियाणा में असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी. आवेदन हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://hpsc.gov.in/en-us/ पर जाकर करना होगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2023 है.
HPSC AEE Recruitment 2023 : आवेदन शुल्क
-जनरल कैटेगरी के पुरुष- 1000 रुपये
-सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट-250 रुपये
-हरियाणा के एससी/बीसी-ए (नॉन क्रीमीलेयर)/बीसी-बी (नॉन क्रीमीलेयर)/ईएसएम और EWS – 250 रुपये
-हरियाणा के दिव्यांग- 240 रुपये
HPSC AEE Recruitment 2023 : वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर (AEE)-45
HPSC AEE Recruitment 2023 : जरूरी योग्यता
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर बनने के लिए सिविल/केमिकल/एनवायरमेंट इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन फर्स्ट डिवीजन पास होना चाहिए. साथ ही मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय भी पढ़ा होना जरूरी है.
चयन प्रक्रिया
-अप्लीकेशन स्क्रीनिंग
-इंटरव्यू
असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर की सैलरी
हरियाणा के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर बनने पर वेतनमान लेवल-9 के पे मैट्रिक्स में 53100 – 167800 रुपये होगा.
HPSC AEE Recruitment 2023 notification
ये भी पढ़ें…
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर
.
Tags: Government jobs, Jobs in india, Jobs news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 16:00 IST








