GHKKPM की ‘सई’ और ‘पाखी’ रियल लाइफ में भिड़े! एक-दूसरे को किया अनफॉलो, जानें क्या बोलीं आयशा-ऐश्वर्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. Ayesha Singh Aishwarya Sharma Rift: ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी आरपी की लिस्ट में लगातार बना हुआ है. आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा शो में लीड रोल निभाते हुए आ रही हैं. दोनों शो की मुख्य एक्ट्रेस होते हुए भी, एक अच्छी बॉन्डिंग शेयर नहीं करती हैं. ऐश्वर्या इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने ‘गुम है किसी के प्यार में’ छोड़ दिया है. शो छोड़ने के बाद आयशा और ऐश्वर्या के बीच और मनमुटाव बढ़ गया है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के एक करीबी सूत्र ने कहा, “आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा कभी भी सबसे अच्छे दोस्त नहीं थे. वे सिर्फ साथ काम करते थे, और शुरुआत में, वे रील बनाने और शो को प्रमोट करने के लिए एक साथ आते थे, पिछले एक साल से दोनों के बीच मतभेद हैं, जिनकी वजह से दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हैं.”

इसके अलावा, सूत्र ने ये भी कहा कि ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को शो में उनके नेगेटिव किरदार के लिए खूब ट्रोल भी किया जाता था. इसे लेकर दोनों एक्ट्रेस के बीच और भी मतभेद पैदा हुए. दोनों की बहसें भी हुई. हालांकि, सेट पर कभी भी कोई झगड़ा या बहस नहीं हुई. दोनों प्रोफेशन के नियमों को बनाए रखा. शो में आयशा (Ayesha Singh) सई का किरदार निभा रही हैं, जबकि ऐश्वर्या पाखी के रोल में थीं.

Tags: Aishwarya Sharma, Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें