Shri Amarnath Ji Yatra to Start from July 1 LG Manoj Sinha Conducts Pratham Puja-इस दिन शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, LG मनोज सिन्हा ने की बाबा बर्फानी की ‘प्रथम पूजा’ – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने आज श्री अमरनाथ जी यात्रा (Shri Amarnath Ji Yatra) की प्रथम पूजा (Pratham Puja) की. उन्होंने कहा कि एक जुलाई से देश भर से तीर्थयात्री अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ेंगे. मनोज सिन्हा ने कहा कि यह यात्रा 30 अगस्त को समाप्त होगी. उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन में लगी सभी संस्थाएं इस यात्रा को सफल बनाने के लिए काम कर रही हैं. वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत करने के लिए एलजी मनोज सिन्हा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रथम पूजा में शामिल हुए. दुनिया भर के लाखों भक्तों के लिए बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की तीर्थ यात्रा जीवन भर का सपना होता है.

म्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि तीर्थयात्रियों के आराम और भलाई के लिए सर्वोत्तम संभव व्यवस्था की जाए. बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं में सुधार लाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में समर्पित प्रयास किए गए हैं. उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की जरूरतों और आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए. हम तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं और सेवाओं के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

म्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि 1 जुलाई से शुरू होने वाली अरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए स्थानीय निवासियों का अत्यधिक योगदान है. इससे आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. एलजी मनोज सिन्हा ने उम्मीद जताई कि इस साल हुई भारी बर्फबारी के बावजूद सीमा सड़क संगठन तेजी से काम करते हुए हुए श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रास्तों के समय पर ठीक करने का काम पूरा कर लेगा.

Tags: Amarnath Yatra, Jammu and kashmir, LG Manoj Sinha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें