
नई दिल्ली. TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. दरअसल, बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. इसके लिए डेट फाइनल कर दी गई है. बोर्ड रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर की जाएगी. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेट्स को अपने एडमिट कार्ड तैयार रखने होंगे.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 5 जून 2023 को कक्षा हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है. इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 35 प्रतिशत अंक स्कोर करना होगा. दो सब्जेक्ट में 35 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले फेल घोषित माने जाएंगे. खास बात यह है कि रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी.
मार्च अप्रैल में हुए थे एग्जाम
बता दें इस बार त्रिपुरा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 19 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी. इन परीक्षाओं के लिए 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था. अब इन स्टूडेंट को रिजल्ट का इंतजार है. 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप वाय स्टेप जानकारी नीचे दी गई है. मार्कशीट की हार्ड कॉपी जून के लास्ट में स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे.
TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023 चेक करने के स्टेप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर विजिट करें.
- यहां होमपेज पर TBSE Tripura Board Class 10th या 12th Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज ओपन होगा, इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें.
- बोर्ड रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- रिजल्ट को डाउनलोड करके चेक कर लें.
ये भी पढ़ें-
UP BTC DELED Admission 2023: यूपी बीटीसी डीएलएड के रजिस्ट्रेशन शुरू, 35 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने का सुनहरा मौका, AFCAT 2 के लिए 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
.
Tags: Board result, Class 10th Results, Education news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 13:40 IST








